29.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमराजनीतिजया बच्‍चन पर जेपी नड्डा का निशाना- 'UP में तो दर्शन नहीं...

जया बच्‍चन पर जेपी नड्डा का निशाना- ‘UP में तो दर्शन नहीं हुए

Google News Follow

कोलकाता। कोलकाता में रोड शो करने पहुंचे बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्‍चन पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा- ‘प्रजातंत्र है, सबको अधिकार है। उत्तर प्रदेश से वे आती हैं जहां का मैं चुनाव प्रभारी था, वहां तो उनके दर्शन नहीं हुए। उनका यहां भी स्वागत है।’ जय बच्‍चन हाईप्रोफाइल टॉलीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्‍मीदवार बाबुल सुप्रियो ने भी जया बच्‍चन के चुनाव प्रचार करने पर टिप्‍पणी की है।

उन्‍होंने कहा- ‘जया जी को अगर टॉलीगंज से टीएमसी प्रत्‍याशी अरूप विश्वास के बारे में पता होता तो वे किसी भी हालत में उनके लिए प्रचार नहीं करतीं। वह अपनी रैली में TMC को जिताने को वे कहेंगी और BJP के खिलाफ बोलेंगी, लेकिन मेरे खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगी, मैं यकीन के साथ कहता हूं।’ गौरतलब है कि टॉलीगंज सीट से अरुप विश्‍वास को बाबुल सुप्रियो तगड़ी चुनौती दे रहे हैं। इस बीच, कोलकाता पहुंची एसपी सांसद जया बच्‍चन ने कहा – ‘मेरी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मुझे टीएमसी को अपना समर्थन देने के लिए यहां आने को कहा है। ममता जी के लिए मेरे मन में अत्यंत प्रेम और सम्मान है। वह सभी तरह के अत्याचारों के खिलाफ लड़ने वालीं एक अकेली महिला हैं।’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें