33 C
Mumbai
Tuesday, June 2, 2026
होमक्राईमनामाकन्नौज नाबालिग रेप कांड: पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, एसपी...

कन्नौज नाबालिग रेप कांड: पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, एसपी बलात्कारियों की पार्टी है!

उक्त मामले में पुलिस ने नवाब सिंह पर पॉस्को एक्ट सहित बलात्कार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है|डीजीपी प्रशांत कुमार ने एसपी कन्नौज को पूरी जानकारी देने को कहा है|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा एक नाबालिग को अपने कॉलेज में नौकरी दिलाने के बहाने बलात्कार करने की घटना ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है| इस घटना के बाद से पुलिस ने नवाब सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया है|

पुलिस ने उक्त कॉलेज का सीसीटीवी फुटेज के साथ ही साथ डीवीआर भी जब्त किया है|उक्त मामले में पुलिस ने नवाब सिंह पर पॉस्को एक्ट सहित बलात्कार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है|डीजीपी प्रशांत कुमार ने एसपी कन्नौज को पूरी जानकारी देने को कहा है|

इस बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व बलात्कार के आरोपी नवाब सिंह को लेकर सपा और भाजपा में राजनीति तलवारें खींचती दिखाई दे रही हैं|वही नवाब सिंह यादव के साथ अपनी भतीजी के साथ पहुंची महिला के बयान में यह कह चुकी है कि उनसे पहचान होने की कारण वह लखनऊ से घर जाने के बीच उनसे मिलने पहुंची थी|इसी महिला की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उक्त महिला की भाजपा के भी बड़े नेताओं के साथ सेल्फी व फोटो दिखाया जा रहा है|

नवाब सिंह यादव को लेकर कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है| पाठक ने कहा समाजवादी पार्टी बलात्कारियों की पार्टी बनी है|वहीं दूसरी ओर भाजपा के मंत्री व जिलाध्यक्षों सहित दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के साथ भी उसकी सेल्फी ने सियासी रंग दे दिया है|इसको लेकर पाठक ने कहा कि उसे वे नहीं जानते है भाजपा में एक्टिव रहती तो वह पहचानते |भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि किसी के साथ तस्वीर का होना उससे नजदीकी होने का सबूत नहीं हो सकता है।

भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने नवाब सिंह यादव का नाम लेकर अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि छात्रा को अपने कॉलेज में नौकरी का लालच देकर बुलाना और उसके साथ बलात्कार करना यह दर्शाता है कि सपा के नेताओं का असली चेहरा क्या है।यही नहीं सपा मुखिया यह भी साफ करें कि नवाब सिंह को कब निष्कासित किया गया|भाजपा के पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नवाब सिंह यादव ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में मंचों पर किस हैसियत से मौजूद था|

पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी मुखिया यह स्पष्ट करें कि अब पल्ला झाड़ने से पहले निष्कासन की कार्रवाई कब की गई थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नवाब सिंह यादव यहां शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में हुए इंडी गठबंधन की रैली में मंच पर क्या करने के लिए मौजूद था।पाठक ने कहा कि सपा के पल्ला झाड़ने से हकीकत बदलने वाली नहीं है। वही अयोध्या में दुष्कर्म का आरोपी मुसलमान था तो सपा ने उसके समर्थन में बयान दिया।नाबालिग का आरोपी हिंदू है तो पार्टी कन्नी काट रही है।इससे स्पष्ट होता है कि सपा में हिंदू-मुसलमान संघर्ष चल रहा है।यदि नवाब सिंह गलत नहीं है तो वह देर रात में किसी महिला से मिलने अपने कॉलेज क्यों गए थे।

यह भी पढ़ें-

बिहार : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें