28.8 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमक्राईमनामारिटायर्ड टीचर हत्याकांड: बाहुबली मुख्तार अंसारी दोषी करार, आज आएगा फैसला   

रिटायर्ड टीचर हत्याकांड: बाहुबली मुख्तार अंसारी दोषी करार, आज आएगा फैसला   

एक बाहुबली के घर की कुर्की मामले में कपिल देव सिंह को गवाह बनाया था। इसके बाद से कपिल देव सिंह माफिया के निशाने पर आ गए थे। 

Google News Follow

बाहुबली मुख्तार अंसारी को गुरुवार को एमपी एमएलए अदालत ने गैंगस्टर के मामले में दोषी करार दिया है। शुक्रवार को कोर्ट इस मामले पर फैसला सुनाएगा। इस मामले में अंसारी के वकील ने बताया कि मुख़्तार अंसारी और एक अन्य आरोपी सोनू यादव को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। बता दें कि अंसारी वर्चुअल रूप से सुनवाई के दौरान अदालत के सामने पेश हुए।

बता दें कि, मुख्तार अंसारी के खिलाफ एमपी एमएलए अदालत में अवकाश प्राप्त टीचर कपिल सिंह हत्याकांड और मीर हसन हत्या का मामला चल रहा था। हालांकि, मीर हसन हत्या  में अंसारी को दोष मुक्त करार दिया था। यह केस करंडा थाने में दर्ज की गई थी। कपिल देव सिंह हत्या मामले से जुड़े केस में अंसारी पर गैंगेस्टर का केस चल रहा है। इस मामले में अंसारी पर कपिल देव सिंह की हत्या करने का षड्यंत्र रचने का आरोप है। कपिल देव सिंह की 14 साल  पहले  हत्या की गई थी।
दरअसल, पुलिस ने एक बाहुबली के घर की कुर्की मामले में कपिल देव सिंह को गवाह बनाया था। इसके बाद से कपिल देव सिंह माफिया के निशाने पर आ गए थे। उसके बाद उनकी 14 साल पहले हत्या कर दी गई थी। मुख़्तार अंसारी पर आरोप है कि उसने जेल में रहते हुए कपिल देव सिंह की हत्या कराई थी।
                 
ये भी पढ़ें 

संयुक्त राज्य अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी का मुद्दा

‘​भाजपा​ सांसदों का आरक्षण पर विरोध’, सुप्रिया सुले का गंभीर आरोप​!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे पर ठाकरे गुट का हमला; कहा, “एक डर से…”!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें