27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाकरमा त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक,' पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं!

करमा त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक,’ पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं!

मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के लिए सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करे।

Google News Follow
जनजातीय समुदाय की आस्था और संस्कृति का प्रतीक करमा पर्व है। बहनें करमा पर्व में व्रत रखती हैं और अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करमा पूजा के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय के अपने परिवारजनों को करमा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस त्योहार में प्रकृति पूजन का भी विशेष महत्त्व है। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के लिए सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करे।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को ‘करमा पूजा’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के बीच स्नेह व सौहार्द का प्रतीक, यह पर्व हमें प्रकृति-संरक्षण का संदेश भी देता है। इस पावन अवसर पर मैं समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हूं।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि प्रकृति पर्व ‘करमा पूजा’ की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह लोकपर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ ही प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि लाए, यही मेरी मंगल कामना है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ‘करमा पूजा’ की बधाई दी। उन्होंने कहा, “प्रकृति पर्व ‘करमा पूजा’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही कामना करता हूं। आइए, हम सब मिलकर प्रकृति की रक्षा करने और अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का संकल्प लें।”

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक, प्रकृति महापर्व ‘करमा पूजा’ की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए, यही मंगलकामना करता हूं।”

यह भी पढ़ें-

ऐसी अभद्र भाषा पर बिहार की जनता नहीं करेगी माफ : दिलीप जायसवाल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें