24 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनियाकर्नाटक: भाजपा ने कांग्रेसी नेताओं पर हनीट्रैप के मामले को बताया गंभीर!,...

कर्नाटक: भाजपा ने कांग्रेसी नेताओं पर हनीट्रैप के मामले को बताया गंभीर!, 48 नेता इसके शिकार!

भाजपा के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने बताया कि कर्नाटक के इतिहास में पहली बार है| इस मामले में पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। राज्य के गृह मंत्री को इस मामले की गंभीरता से जांच करानी चाहिए।

Google News Follow

Related

कर्नाटक सरकार विधायकों को हनीट्रैप में फंसाने के मामले की उच्चस्तरीय जांच का आदेश देगी। सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने विधानसभा में सनसनीखेज खुलासा किया कि उन पर भी हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई और विभिन्न दलों के कम से कम 48 राजनेता इसके शिकार हुए।

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कांग्रेस के मंत्रियों के हनीट्रैप में फंसने के मामले को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि 40 से अधिक नेताओं को किसी और ने हनी ट्रैप में फंसाया है, हालांकि उन्होंने हनी ट्रैप करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति का नाम उजागर नहीं किया। उनका कहना है कि यह कर्नाटक के इतिहास में पहली बार है कि ऐसा गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। राज्य के गृह मंत्री को इस मामले की गंभीरता से जांच करानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जेडीएस और भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों का यही मानना है कि इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से बिना किसी देरी के इस मामले की जांच की अपील की। भाजपा नेता ने कहा, “मैं नहीं जानता कि इस पूरे प्रकरण के पीछे कौन है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के सदस्य खुद दावा कर रहे हैं कि यह एक मुद्दा है और एक मंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि वह इसके शिकार हैं।”

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के करीबी सहयोगी राजन्ना ने हनीट्रैप के बारे में खुलकर बात की और इसे एक “बीमारी” बताते हुए इसकी जांच की मांग की। इससे पहले, गुरुवार को ही लोक निर्माण मंत्री सतीश जरकीहोली ने कहा कि उनके एक कैबिनेट सहयोगी पर हनीट्रैप के दो असफल प्रयास किए गए, जिनकी पहचान उन्होंने नहीं बताई।

सतीश जरकीहोली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक सी.टी. रवि ने कहा, “सतीश जरकीहोली कोई आम आदमी नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक सरकार के मंत्री हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोग प्लान करके करीब 20 साल से हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। अगर जांच होगी तो सच्चाई बाहर आएगी।”

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा में ‘आप’ नेता के हिन्दुओं के शराब पीने वाले बयान पर मचा सियासी घमासान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें