कर्नाटक बीजेपी ने शनिवार (16 अगस्त) को धर्मस्थल सामूहिक कब्र मामले पर फैल रही कथित साज़िश और अफवाहों का मुकाबला करने के लिए ‘धर्मस्थल चलो’ अभियान की शुरुआत की। बीजेपी येहलांका इकाई के नेतृत्व में विधायक एस.आर. विश्वनाथ ने इस अभियान की शुरुआत नेलमंगला टोल से श्री क्षेत्र धर्मस्थल की ओर की। कार्यक्रम धार्मिक अनुष्ठानों से शुरू हुआ और सैकड़ों वाहनों का काफिला यात्रा में शामिल हुआ।
कर्नाटक भाजपा के विधायक एस.आर. विश्वनाथ ने मौके पर कहा, “हम 300 कारों के काफिले के साथ धर्मस्थल की यात्रा कर रहे हैं। SIT की जांच का हम स्वागत करते हैं, लेकिन जांच को जानबूझकर भटकाया जा रहा है ताकि इस हिंदू तीर्थस्थल को बदनाम किया जा सके। कुछ यूट्यूबर और मीडिया के हिस्से गलत प्रचार कर रहे हैं। इसीलिए हमने ‘धर्मस्थल चलो अभियान’ शुरू किया है।”
उन्होंने आगे कहा कि शाम तक यात्रा धर्मस्थल पहुंचेगी, जहां भगवान मं जुनाथा स्वामी के दर्शन होंगे। रविवार (17 अगस्त)को भाजपा राज्य अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलवाड़ी नारायणस्वामी और अन्य प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। लगभग 35 से 40 बीजेपी विधायक भी इस अभियान से जुड़ेंगे और सामूहिक रूप से प्रार्थना करेंगे।
विवाद को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस सरकार ने भी बयान दिया था। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, “धर्मस्थल तीर्थ के खिलाफ झूठ और दुष्प्रचार फैलाने वालों पर कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। यह एक बड़ी साज़िश है, जिसे अब सरकार ने भी गंभीरता से लिया है।”
धर्मस्थल सामूहिक कब्र मामले में SIT अब तक 16 जगह खुदाई कर चुकी है। कुछ स्थानों से कंकाल अवशेष भी मिले हैं, लेकिन अधिकतर खुदाई में कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसी बीच इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने इसे हिंदू धार्मिक स्थल को बदनाम करने की कोशिश बता रही है, वहीं कांग्रेस सरकार प्रचार और दुष्प्रचार फैलाने वालों पर नकेल कसने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें:
दिल्ली-एनसीआर को नई सौगात, पीएम मोदी करेंगे 11 हजार करोड़ परियोजनाओं का उद्घाटन!
26 साल से फरार हत्या के आरोपी को CBI ने पकड़ा, सऊदी अरब में हुआ था जुर्म!
धर्मस्थला दफन मामला: दो नए गवाहों के दावे, SIT की खुदाई में नहीं मिला सबूत!



