28 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमराजनीतिकर्नाटक: कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टिकरण का नया कीर्तिमान, ठेकों में देंगे आरक्षण;...

कर्नाटक: कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टिकरण का नया कीर्तिमान, ठेकों में देंगे आरक्षण; भाजपा विधायक आक्रामक!

Google News Follow

Related

कांग्रेस पार्टी जहां कही सत्ता में होती है वहां मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए नई नई योजनाएं खोजती है। अक्सर कांग्रेस को अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कड़ी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकीन मुस्लिम लीग के बाद स्वतंत्र भारत में मुस्लिम हितों की रक्षा करना कांग्रेस मानों अपनी जिम्मेदारी मानने लगी है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार सरकारी ठेकों में मुस्लिम समुदाय के लिए 4% आरक्षण लागू करने पर विचार कर रही है, जिसे भाजपा नेताओं ने तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया है।

भाजपा विधायक वाई.भरत शेट्टी ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे राज्य की कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने इसे सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताते हुए कहा कि अल्पसंख्यक ठेकेदारों के लिए आरक्षण कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का एक और कदम है।

भाजपा के कर्नाटक अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कांग्रेस सरकार की इस पहल की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस धर्म के आधार पर समाज और राज्य को बांटने की कोशिश कर रही है। साथ ही, उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। विजयेंद्र का कहना था कि कांग्रेस केवल मुसलमानों को अल्पसंख्यक मानती है, जबकि अन्य वंचित अल्पसंख्यकों की अनदेखी कर रही है।

यह भी पढ़ें:

अमृतसर: पुलिस ने की 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 161 करोड़ रुपये!

किसानों का चंडीगढ़ मार्च: पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से की मजबूत नाकेबंदी!

महाराष्ट्र: औरंगजेब की तारीफ करना पड़ा भारी, अबू आजमी विधानसभा से निलंबित!

पिछले महीने, मुस्लिम विधायकों और समुदाय के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को ज्ञापन सौंपकर सरकारी ठेकों में मुस्लिम आरक्षण की मांग की थी। सरकार ने इस पर विचार किया, लेकिन बढ़ते विवाद के कारण कांग्रेस को अपने कदम पिछे खींचने पड रहे है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें