29 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियाकर्नाटक सरकार अक्षम और असंवेदनशील : भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर!

कर्नाटक सरकार अक्षम और असंवेदनशील : भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर!

चंद्रशेखर ने हाल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की जीत का जश्न चल रहा था, तब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्टेडियम में बैठकर उत्सव मना रहे थे।

Google News Follow

Related

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस मामले में सरकार की कार्रवाई को अपर्याप्त बताया।

चंद्रशेखर ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार देश की सबसे अक्षम, भ्रष्ट और असंवेदनशील सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशनभोगी अपनी पेंशन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और किसान आत्महत्या से बचने के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में बड़े-बड़े वादे कर लोगों को ठगा और सत्ता हासिल की।

चंद्रशेखर ने हाल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की जीत का जश्न चल रहा था, तब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्टेडियम में बैठकर उत्सव मना रहे थे।

उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी जीत में सरकार की क्या भूमिका थी। इस दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात थे, जबकि बाहर प्रशंसक, जो सालों से टीम का समर्थन कर रहे थे, कुचलकर मारे गए और गंभीर रूप से घायल हुए।

चंद्रशेखर ने इस घटना को सरकार की लापरवाही और संवेदनशीलता की कमी का उदाहरण बताया। उन्होंने हैरानी जताई कि जिस दिन यह त्रासदी हुई, उसी दिन उपमुख्यमंत्री ने पुलिस की तारीफ की। बेंगलुरु के प्रभारी मंत्री होने के नाते उपमुख्यमंत्री 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस की प्रशंसा कैसे कर सकते हैं? उन्होंने इसे मूर्खतापूर्ण और पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति की कमी बताया।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों का निलंबन जनता के दबाव और कर्नाटक भाजपा के प्रयासों का नतीजा है, जो पीड़ित परिवारों के लिए आवाज उठा रही है।

हालांकि, उन्होंने इसे नाकाफी बताया और मांग की कि गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री को अपनी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। चंद्रशेखर ने कहा कि सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें चूक के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।

चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी संविधान, लोकतंत्र और पालघर जैसी घटनाओं पर ‘एक्स’ पोस्ट करते हैं, लेकिन कर्नाटक में 11 पीड़ितों की मौत पर चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने इस त्रासदी पर कुछ नहीं कहा और कर्नाटक सरकार को जवाबदेह ठहराने की मांग नहीं की। चंद्रशेखर ने इसे कांग्रेस का दोहरा मापदंड और पाखंड करार दिया, चाहे वह कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश या देश के किसी अन्य हिस्से में हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे और रेलवे परियोजनाओं पर कांग्रेस की आलोचना के जवाब में चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस के पास कहने को कुछ नहीं है, इसलिए वे सिर्फ आलोचना करते हैं।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने अंजी ब्रिज और चिनाब ब्रिज जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स पूरे किए, जो सालों से अधूरे थे। इन परियोजनाओं ने जम्मू-कश्मीर को देश के हृदय से जोड़ा है। पीएम मोदी ने हाईवे, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और आधुनिक ट्रेनों के जरिए दूरदराज के इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा, जिससे स्थानीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला।

चंद्रशेखर ने विश्व पर्यावरण दिवस के एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार के एक मंत्री ने राज्यपाल के कार्यक्रम का बहिष्कार किया, क्योंकि उन्हें भारत माता की तस्वीर पसंद नहीं थी।

उन्होंने कहा कि भारत माता हमारा देश है और इसे हमेशा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने सीपीएम पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि मुस्लिम मलयाली भी भारत को अपनी पवित्र भूमि मानते हैं।
यह भी पढ़ें-

मुजफ्फरपुर: लीची में उतार-चढ़ाव, गुणवत्ता सुधार हमारी प्राथमिकता – केंद्र निदेशक!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें