30.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमराजनीतिकुरूर भगदड़ हादसा: पहली बार एक्टर विजय ने तोड़ी चुप्पी!

कुरूर भगदड़ हादसा: पहली बार एक्टर विजय ने तोड़ी चुप्पी!

Google News Follow

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की चुनावी रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 110 घायल होने के दो दिन बाद, विजय ने मंगलवार शाम अपने शोक संदेश में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी इतनी दर्दनाक स्थिति का सामना नहीं किया… मेरा मन चिंता से भरा है और मेरा दिल दर्द से भरा हुआ है।” विजय ने पहले ही पीड़ितों के लिए 20 लाख रुपए का मुआवजा घोषित किया था और इस दुखद हादसे की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “हमें सच्चाई सामने लाने की जरूरत है ताकि ऐसा हादसा दोबारा न हो।”

करूर पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पावुनराज टीवीके पार्टी अभियान के लिए झंडे और फ्लेक्स बैनर की व्यवस्था करता था। इससे पहले पार्टी के पश्चिमी जिला सचिव मथियाझागन को गिरफ्तार किया गया था। अब तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भगदड़ 27 सितंबर को रैली के दौरान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बिजली गुल होने से अफरातफरी मच गई, और लोग एग्जिट गेट की ओर दौड़ पड़े। इस घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 41 लोग मारे गए, जबकि 110 घायल हुए, जिनमें से 51 अब रिकवर हो चुके हैं।

शुरुआत में करूर के पुलिस उपाधीक्षक सेल्वराज इस मामले को संभाल रहे थे। बाद में राज्य पुलिस नेतृत्व ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमानंद को उच्च-स्तरीय जांच सौंप दी।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ितों को न्याय दिलाने का वादा किया। उन्होंने संयम बरतने की अपील करते हुए कहा, “अटकलें और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां केवल शोकाकुल परिवारों को ठेस पहुंचाएंगी।”
वहीं, विपक्षी नेता एडप्पादी पलानीस्वामी ने द्रमुक से जवाबदेही की मांग की और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “यह भयावह घटना प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है। सरकार को जवाब देना चाहिए कि सुरक्षा प्रोटोकॉल क्यों लागू नहीं किए गए।”

यह भी पढ़ें:

प्रशांत किशोर बोले, बिहार में जनता की सेवा करने आए हैं!, कमाने नहीं!

पाकिस्तान: आत्मघाती हमले से दहला क्वेटा; दस की मौत, कई जख़्मी !

पीओके में हड़ताल और विरोध से हालात बिगड़े, सेना अलर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें