27 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियाऑपरेशन सिंदूर बहस से थरूर-मनीष तिवारी को दूर रखना सही : कमलनाथ!

ऑपरेशन सिंदूर बहस से थरूर-मनीष तिवारी को दूर रखना सही : कमलनाथ!

इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को बहस से दूर रखने का फैसला पार्टी का फैसला है और यह फैसला सही है।  

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सदन में हुई बहस के दौरान शशि थरूर और मनीष तिवारी को दूर रखने का फैसला सही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को विधानसभा पहुंचे और उन्होंने कार्यवाही में हिस्सा लिया।

इस दौरान संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हुई बहस में कांग्रेस ने शशि थरूर और मनीष तिवारी को दूर रखा, इसकी वजह क्या है। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को बहस से दूर रखने का फैसला पार्टी का फैसला है और यह फैसला सही है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा अभी हाल ही में गाजा की समस्या को लेकर लिखे गए आलेख के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, “यह बात सच है कि गाजा में अन्याय और शोषण हो रहा है।”

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला और कहा कि यह सरकार आश्वासन और घोषणा की सरकार है। हर चीज में आश्वासन देने वाली सरकार है।

मोहन यादव की सरकार सिर्फ घोषणा और आश्वासन ही दे रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव हो या शिवराज सिंह चौहान दोनों ही नेता सिर्फ घोषणा और आश्वासन ही देते हैं।

राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने का मसाला लंबे अरसे से सियासी बना हुआ है; इस पर न्यायालय में भी विचार चल रहा है।

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण न देने का आरोप लगाया। दरअसल कांग्रेस सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया था।
यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री योगी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें