34 C
Mumbai
Friday, April 24, 2026
होमक्राईमनामापहले से ही कई यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केरल कांग्रेस...

पहले से ही कई यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केरल कांग्रेस विधायक का महिला को धमकाने वाला ऑडियो वायरल!

एक लेखिका और एक ट्रांस कार्यकर्ता ने भी विधायक के खिलाफ लगाए अनुचित व्यवहार के आरोप

Google News Follow

Related

केरल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, क्योंकि कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल का एक कथित ऑडियो क्लिप शनिवार (23 अगस्त) को सामने आया, जिसमें उन्हें एक महिला को धमकाते और गर्भपात के लिए दबाव डालते सुना जा रहा है। चार मिनट से अधिक लंबे इस ऑडियो ने पहले से ही उनके खिलाफ लगे आरोपों को और गंभीर बना दिया है।

क्लिप की शुरुआत में महिला उनसे सवाल करती है कि उसे बिना अनुमति क्यों मजबूर किया जा रहा है। इसके जवाब में कथित तौर पर ममकूटाथिल उसे चेतावनी देते हुए कहते हैं कि गर्भ ठहरने से उनकी ज़िंदगी बर्बाद हो जाएगी और गुस्से में वह किसी भी हद तक जा सकते हैं।

एक मौके पर उनकी आवाज़ में यह धमकी सुनाई देती है कि वह उसे “कुछ सेकंड में खत्म कर सकते हैं।” महिला साफ़ मना करते हुए कहती है कि वह बच्चे को अकेले पाल लेगी और आरोप लगाती है कि विधायक उसे या बच्चे को नुकसान पहुँचा सकते हैं। इसके बावजूद क्लिप में वह लगातार गर्भपात के लिए दबाव डालते सुनाई देते हैं। हालाँकि क्लिप की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन इसके लीक होने के बाद से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

यह ऑडियो ऐसे समय सामने आया है जब विधायक पहले से ही कई यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे हुए हैं। इससे पहले एक अभिनेत्री, एक लेखिका और एक ट्रांस कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद 21 अगस्त को उन्होंने अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसमें केरल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी शामिल है। उन्होंने इस्तीफ़े को स्वैच्छिक निर्णय बताया और दावा किया कि यह पार्टी नेतृत्व के दबाव में नहीं लिया गया।

अब तक न तो कांग्रेस पार्टी और न ही स्वयं विधायक ने इस नए ऑडियो विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। विपक्षी दलों ने इस मामले को हाथों-हाथ लिया है और कड़ा राजनीतिक हमला शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस इस समय राज्य में अपनी छवि को लेकर दबाव झेल रही है, और ऐसे आरोप न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि संगठनात्मक स्तर पर भी पार्टी के लिए चुनौती बन गए हैं।

यह भी पढ़ें:

तेलंगाना के सीएम और वेंकैया नायडू ने दिवंगत सुधाकर रेड्डी को दी श्रद्धांजलि!

एशिया कप: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी वनडे और टी20 सीरीज!

उद्धव ठाकरे बौखलाए, बार-बार सेना का अपमान कर रहे: शाइना एनसी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,143फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें