29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमराजनीतिकेरल SCERT के टीचर हैंडबुक में सुभाष बाबू का अपमान, गलती कहकर...

केरल SCERT के टीचर हैंडबुक में सुभाष बाबू का अपमान, गलती कहकर क़िताब ली वापिस !

हैंडबुक में लिखा गया था कि बोस ने भारत ब्रिटिशों के डर से छोड़ा।

Google News Follow

केरल राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) को उस समय बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब चौथी कक्षा के शिक्षकों के लिए जारी हैंडबुक में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस के बारे में गंभीर तथ्यात्मक गलती सामने आई। हैंडबुक में लिखा गया था कि बोस ने भारत ब्रिटिशों के डर से छोड़ा। इस आपत्तिजनक पंक्ति को शिक्षकों ने ही सबसे पहले नोटिस किया और तुरंत SCERT को इसकी जानकारी दी।

हैंडबुक में पहले यह उल्लेख था कि बोस कांग्रेस अध्यक्ष बने और बाद में उन्होंने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। लेकिन इसके बाद गलत ढंग से जोड़ दिया गया कि बोस ने ब्रिटिशों से डरकर जर्मनी की ओर पलायन किया और बाद में आज़ाद हिंद फौज (INA) का गठन किया। शिक्षकों ने जैसे ही इस हैंडबुक की कॉपी प्राप्त की, तुरंत इस गलती को उजागर किया।

आलोचना के बाद SCERT ने विवादित किताब वापस लेते हुए संशोधित संस्करण जारी कर दिया। संशोधन में “ब्रिटिशों से डरकर” वाली पंक्ति हटा दी गई। साथ ही, संस्था ने कहा कि इस मामले में आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी गंभीर गलती समीक्षा प्रक्रिया से कैसे निकल गई।

शिक्षकों और अभिभावकों ने कहा कि इस तरह की ऐतिहासिक गलतियां, अगर समय रहते पकड़ में न आएं, तो छोटे बच्चों के सामने गलत तथ्य पेश कर सकती हैं। सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे बड़े नेताओं में से एक माने जाते हैं।

इतिहासकार बताते हैं कि बोस का भारत छोड़ना किसी डर का परिणाम नहीं था, बल्कि यह ब्रिटिश शासन के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने की एक रणनीतिक पहल थी।

SCERT ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सख्त गुणवत्ता जांच की व्यवस्था लागू की जाएगी। केरल SCERT, राज्य के सामान्य शिक्षा विभाग का एक स्वायत्त संस्थान है, जो राष्ट्रीय स्तर पर NCERT की तर्ज पर कार्य करता है और प्री-प्राइमरी से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक शैक्षणिक विषयों की जिम्मेदारी संभालता है।

यह भी पढ़ें:

भारतीय मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय युवा मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए चीन पहुंचे​!

जीएसटी सुधारों से उपभोक्ताओं के पास बचेगा ज्यादा पैसा: एक्सपर्ट्स​!

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में फ्लैश फ्लड, 300 से ज्यादा की गई जान​!

राहुल गांधी के बयान पर भड़के सतपाल महाराज, बताया बेबुनियाद आरोप​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें