26.7 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026
होमदेश दुनियाखालिस्तानी पन्नू ने भारत को दी धमकी,कहा- हमास जैसे हमला करेंगे    ...

खालिस्तानी पन्नू ने भारत को दी धमकी,कहा- हमास जैसे हमला करेंगे      

40 सेकंड की वीडियो में पन्नू ने कहा कि हम पंजाब को भारत का हिस्सा नहीं मानते है। 

Google News Follow

Related

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को हमास जैसे हमले की धमकी दिया है। पन्नू ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। वीडियो में पन्नू को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह भारत पर हमास जैसा हमला करेगा, जैसे उसने इजरायल पर किया है। 40 सेकंड की वीडियो में पन्नू भारत सरकार और पंजाब सरकार को  इजरायल से सिख लेने की सलाह दे रहा है। उसने कहा कि  हम पंजाब को भारत का हिस्सा नहीं मानते है। इसे आजाद करवा कर ही रहेंगे।

 

उसने वीडियो में कह रहा है कि इजराइल पर फिलिस्तीन पर  हमला हो रहा है। इससे पीएम मोदी को  सीख लेनी चाहिए। इजराइल की तर्ज भारत ने भी पंजाब पर नियंत्रण कर रखा है। अगर भारत हिंसा करेगा तो हम भी हिंसा शुरू करेंगे। वीडियो में पन्नू यह भी कह रहा कि अगर भारत सरकार ने पंजाब पर नियंत्रण नहीं छोड़ा तो इस पर प्रतिक्रिया निश्चित होगी और इसके लिए भारत सरकार और पीएम मोदी जिम्मेदार होंगे।

 

पन्नू आगे कहता है कि जस्टिस फॉर सिख वोटिंग में विश्वास करता है। आप भी वोट पर भरोसा रखें। पंजाब के अलग होने का दिन आ गया है। वोटिंग चाहतें है या गोली चाहते हैं। पन्नू ने वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि अगर पंजाब के लोग फिलिस्तीन की तरह हिंसा शुरू कर दें तो वहां भी स्थिति भयानक हो जायेगी। उसने कहा की भारत पंजाब को आजाद कर दे अन्यथा इजरायल की तरह उसे भी भयानक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें 
 

 

इज़राइल-हमास युद्ध​: आतंकवादियों ने बंधकों को मारने की ​ दी धमकी ​, नेतन्याहू ने कहा..​!

चुनाव की बात करना राहुल गांधी की बड़ी गलती; ​भाजपा​ ने कहा, ‘पहले ही मान ली हार’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,243फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें