27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाईरान में खामेनेई-पेजेश्कियन मुलाकात, राष्ट्रीय मुद्दों पर हुई लंबी गहन चर्चा! 

ईरान में खामेनेई-पेजेश्कियन मुलाकात, राष्ट्रीय मुद्दों पर हुई लंबी गहन चर्चा! 

पेजेश्कियन ने कहा कि बैठक के दौरान जिस बात ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया, वह खामेनेई का विनम्र, आत्मीय और विश्वास पैदा करने वाला व्यवहार था।

Google News Follow

मसूद पेजेश्कियन ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के साथ हुई लंबी बैठक के बाद उनकी कार्यशैली और व्यवहार की सराहना की है। सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के अनुसार, यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली।

पेजेश्कियन ने कहा कि बैठक के दौरान जिस बात ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया, वह खामेनेई का विनम्र, आत्मीय और विश्वास पैदा करने वाला व्यवहार था। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च नेता का बातचीत का तरीका ऐसा था जिसने पूरे माहौल को भरोसे, शांति, सहानुभूति और खुले संवाद में बदल दिया।

ईरानी राष्ट्रपति के अनुसार, बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि खामेनेई का “गहराई से आत्मीय दृष्टिकोण”, सरकार और नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय को मजबूत करेगा।

मार्च की शुरुआत में सर्वोच्च नेता नियुक्त किए जाने के बाद से मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से बहुत कम दिखाई दिए हैं। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में वो घायल हो गए थे। इसी हमले में उनके पिता और पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

हालांकि, इस हमले और उससे जुड़ी परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक स्तर पर सीमित जानकारी ही सामने आई है। ईरान में नेतृत्व परिवर्तन के बाद क्षेत्रीय राजनीति और सुरक्षा हालात पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

ये मुलाकात होर्मुज पर कम होते तनाव के बीच काफी अहम मानी जा रही है। वो भी तब जब अमेरिका ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोकने का ऐलान किया। 4 मई को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही शुरू करने के लिए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया गया था।

हालांकि एक दिन बाद ही इस पर रोक लग गई। ट्रंप ने कहा कि ऐसा उन्होंने कुछ देशों के अनुरोध पर किया है। इस बीच विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी प्रेस के सामने कहा कि एपिक फ्यूरी ऑपरेशन को अब समाप्त माना जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें-

अवैध रूप से रह रहे लोग लौटेंगे, बांग्लादेश सहयोग करेगा: विदेश मंत्रालय!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें