28 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशिंदे ने युवा सेना से निकाले गए किरण साली को बनाया युवा...

शिंदे ने युवा सेना से निकाले गए किरण साली को बनाया युवा सेना सचिव

शिंदे गुट ने वरुण देसाई को किया बाहर

Google News Follow

Related

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे गुट को झटके पर झटका दे रहे हैं। अधिकांश विधायकों सांसदों को अपने पक्ष में करने के बाद अब संगठन पर कब्जे की तैयारी है। मुख्यमंत्री शिंदे ने युवा सेना से हटाए गए किरण साली को युवा सेना की कमान सौंप दी है और युवा सेना सचिव वरुण सरदेसाई की छुट्टी कर दी है। युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे हैं पर उनके रिश्तेदार सरदेसाई ही युवा सेना का सारा कामकाज देखते थे। आदित्य युवा सेना की कमान पूरी तरह वरुण सरदेसाई को सौंपने वाले थे की सरकार संकट में पड़ गई।शिवसेना के मुखपत्र सामना में किरण साली को युवा सेना से निकाले जाने की खबर प्रकाशित हुई थी।

दिल्ली पहुंचे शिंदे, साथ आए शिवसेना के 12 सांसद: इस बीच सोमवार की रात मुख्यमंत्री शिंदे दिल्ली पहुंचे। अब शिवसेना के सांसद भी एकनाथ शिंदे गुट की तरफ जाते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शिवसेना के 14 सांसद आज, मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिल सकते हैं। साथ ही एकनाथ शिंदे के साथ इन सांसदों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात हो सकती है। सूत्रों के अनुसार शिंदे के समर्थन में शिवसेना के 14 सांसद लोकसभा स्पीकर के सामने अलग गुट बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बैठक में शामिल हुए 12 सांसद

उद्धव ठाकरे को फिर लगा झटका, रामदास कदम ने दिया इस्तीफा 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,182फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें