‘राहुल सिर्फ़ हिंदुओं को ही क्यों टारगेट कर रहे हैं?’

किरेन रिजिजू का तीखा सवाल

‘राहुल सिर्फ़ हिंदुओं को ही क्यों टारगेट कर रहे हैं?’

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता तोड़ो’ वाले बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ़ हिंदू परंपराओं को ही क्यों टारगेट करती है और अल्पसंख्यक महिलाओं की दुर्दशा पर चुप क्यों रहती है।

रिजिजू ने सोशल मीडिया पर सामाजिक सुधारों के लिए कांग्रेस के नज़रिए को सेलेक्टिव बताया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस महिलाओं के लिए खड़ी है, तो उसे हर समाज की हर महिला के लिए खड़ा होना चाहिए।

राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में ‘विद्यार्थी गर्जना’ प्रोग्राम में महिलाओं की आज़ादी और पितृसत्ता के मुद्दे पर एक घंटे 16 मिनट तक चर्चा की थी। उन्होंने कहा, ‘एक महिला की पहचान उसके पिता, पति या बेटे की वजह से नहीं, बल्कि उसकी अपनी पहचान से होती है।’ मनुस्मृति का ज़िक्र करते हुए उन्होंने उस सोच को शर्मनाक बताया जो महिलाओं को पिता, पति और बेटों की संपत्ति मानती है।

राहुल ने कहा कि महिलाओं के ख़िलाफ़ तीन तरह की हिंसा होती है। पहली- जन्म के समय हत्या, दूसरी- शारीरिक शोषण, तीसरी- आर्थिक तंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पढ़ाई, नौकरी, प्रॉपर्टी और अपने फैसले खुद लेने की पूरी आज़ादी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Exit mobile version