27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाकोलकाता: अधीर रंजन का 'सौगात-ए-मोदी' पर बोला हमला, कहा, भाजपा की सियासी...

कोलकाता: अधीर रंजन का ‘सौगात-ए-मोदी’ पर बोला हमला, कहा, भाजपा की सियासी चाल!

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसे 'राजनीतिक चाल' करार देते हुए मोदी सरकार पर मुस्लिम समुदाय को साधने का आरोप लगाया है।

Google News Follow

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ईद-उल-फितर के मौके पर 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट वितरित करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष इसे राजनीतिक स्टंट बताते हुए भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसे ‘राजनीतिक चाल’ करार देते हुए मोदी सरकार पर मुस्लिम समुदाय को साधने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह कदम अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को छिपाने की कोशिश है, जबकि सरकार को उनके पक्ष में खड़ा होना चाहिए।

चौधरी ने बुधवार को कहा, “मोदी सरकार ईद-उल-फितर पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को तोहफा देने की बात कर रही है, लेकिन यह महज दिखावा है। पहले प्रधानमंत्री रमजान में इफ्तार पार्टियों का आयोजन करते थे, लेकिन अब यह बंद कर दिया गया। ‘मोदी किट्स’ के नाम पर मुसलमानों को लुभाने की कोशिश हो रही है, जबकि उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बंद कर उनके हक में ठोस कदम उठाने चाहिए।

वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर भी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह विधेयक अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला है और इसका देशभर में विरोध हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि संसदीय समिति के समक्ष इसके खिलाफ पांच करोड़ प्रस्ताव पेश किए गए हैं। किसी भी बिल के लिए इतने प्रस्ताव पहले कभी नहीं आए। यह दिखाता है कि जनता इसे स्वीकार नहीं कर रही। मोदी सरकार ने इस विधेयक को पारित करने की पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय इसके खिलाफ एकजुट है। यह कानून वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता को खत्म करने की साजिश है। हम इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।

ईद के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा देश भर में सभी जरूरतमंद मुसलमानों के घरों तक ‘सौगात-ए-मोदी’ किट पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह गरीब मुसलमानों को ईद का तोहफा है।

गरीब मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सकें, इसलिए भाजपा उन्हें यह किट दे रही है। इसमें वे जरूरी चीजें होंगी, जिनका इस्तेमाल कर गरीब मुसलमान अपनी ईद मना सकते हैं। 32 लाख घरों तक यह किट पहुंचाया जाएगा। जो मुसलमान गरीब, यतीम, बेवा हैं, जिन्होंने रमजान के एहतमाम किया, उनके घर में भी ईद की खुशी होनी चाहिए, इसलिए भाजपा ने ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: मुंबई में बांटे गए ‘सौगात-ए-मोदी’ किट, मुस्लिम वर्ग ने सरकार को सराहा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें