29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाकोलकाता: जूनियर डॉक्टरों से अनशन समाप्त करने की ममता बनर्जी ने की...

कोलकाता: जूनियर डॉक्टरों से अनशन समाप्त करने की ममता बनर्जी ने की अपील!

ममता बनर्जी ने जूनियर डॉक्टरों से कहा कि, सभी को विरोध प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन इसका प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर नहीं पड़ना चाहिए|

Google News Follow

पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ कथित रेप और उसकी हत्या के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन जारी है|ममता बनर्जी शनिवार को फोन पर उस समय जूनियर डॉक्टरों से बात की जब मुख्य सचिव मनोज पंत धर्मतला में प्रदर्शन स्थल पर गए थे|

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने जूनियर डॉक्टरों से आमरण अनशन समाप्त करने की अपील की है|ममता बनर्जी ने जूनियर डॉक्टरों से कहा कि, सभी को विरोध प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन इसका प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर नहीं पड़ना चाहिए|उन्होंने कहा कि, आपकी मांगों से हम असहमत नहीं हैं,उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए वह सोमवार को उनसे मुलाकात करेंगी|

ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को सोमवार को बैठक के लिए बुलाया है|उन्हें स्वास्थ्य सचिव को हटाने के अलावा सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है|बाकी मांगों को पूरा करने के लिए ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से तीन-चार महीने का समय की मांग की है|इस उन्होंने उन्हें अपनी भूख हड़ताल वापस लें और काम पर वापस आने और फिर बैठकर चर्चा करने की बात कही है|

जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि, राज्य के सभी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों के लिए केंद्रीकृत रेफरल प्रणाली की स्थापना की जाए, बिस्तर रिक्ति निगरानी प्रणाली का कार्यान्वयन और कार्यस्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ‘ऑन-कॉल रूम’ तथा शौचालय आदि के लिए जरूरी प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए कार्यबल का गठन किया जाए|

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में नौ अगस्त को महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के बाद, इस घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया था|राज्य सरकार की ओर से उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिए जाने पर उन्होंने 42 दिनों के बाद 21 सितंबर को अपना आंदोलन खत्म कर दिया था|

यह भी पढ़ें-

Maharashtra: प्रचार से पहले भाजपा ने काटा मुंबई से 5 विधायकों का पत्ता?, नए चेहरों को मौका! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें