29 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमदेश दुनियालद्दाख की कार्यकर्ता गीतांजलि आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में लगाया आरोप!

लद्दाख की कार्यकर्ता गीतांजलि आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में लगाया आरोप!

उन्होंने आरोप लगाया है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) उनकी लगातार निगरानी कर रहा है, जिससे उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

Google News Follow

Related

लद्दाख के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) उनकी लगातार निगरानी कर रहा है, जिससे उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

गीतांजलि ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वे जोधपुर में अपने पति से मिलने गईं, तो राजस्थान पुलिस और आईबी ने उनका पीछा किया। उनकी यात्रा और पति से मुलाकात के दौरान अधिकारी उनकी कड़ी निगरानी कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि सितंबर में दिल्ली में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से ही उनके ऊपर नजर रखी जा रही है। चाहे वे कहीं भी जाएं, अधिकारी उनके पीछे रहते हैं, जिससे उनकी निजता का हनन हो रहा है।

गीतांजलि ने बताया कि 7 और 11 अक्टूबर को जब वे जोधपुर हवाई अड्डे पर अपने पति से मिलने पहुंचीं, तो पुलिस ने उन्हें सीधे वाहन में बिठा लिया।

जेल में वांगचुक से मुलाकात के दौरान डीसीपी मंगलेश और एक महिला कांस्टेबल वहां मौजूद थे, जिन्होंने उनकी बातचीत के नोट्स बनाए। उन्होंने कहा कि जोधपुर में उन्हें कहीं और जाने या किसी अन्य से मिलने की इजाजत नहीं दी गई, जो उनके अधिकारों का उल्लंघन है।

गीतांजलि का कहना है कि पुलिस की यह निगरानी उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। एक नागरिक के रूप में उन्हें बिना किसी रोक-टोक के अपने पति से मिलने और जोधपुर जाने का पूरा हक है।

साथ ही, निजता के अधिकार के तहत उनकी और वांगचुक की बातचीत को किसी और के सुनने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 19 (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 21 (जीवन और निजता का अधिकार) का उल्लंघन है।

गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट से इस निगरानी को तुरंत रोकने और उनके अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई की तारीख का इंतजार है। इस बीच, सरकार और पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें-

चेन्नई : बारिश के बाद राहत कार्यों में तेजी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें