29 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमराजनीति"लाल डायरी" का असर, राजेंद्र गुढ़ा के घर पहुंची पुलिस, पुराना केस...

“लाल डायरी” का असर, राजेंद्र गुढ़ा के घर पहुंची पुलिस, पुराना केस खोला   

अशोक गहलोत के करीबी रहे राजेंद्र गुढ़ा फिलहाल गहलोत सरकार की मुसीबत बढ़ाने में लगे हैं। वहीं, जोधपुर की पुलिस ने एक मामले में उनके घर पहुंची।         

Google News Follow

Related

कभी अशोक गहलोत के करीबी रहे राजेंद्र गुढ़ा फिलहाल उनके लिए मुसीबत बनकर खड़े हो गए हैं। लाल डायरी के पन्ने लहराकर गहलोत सरकार की मुसीबत बढ़ाने वाले राजेंद्र गुढ़ा को बुधवार की रात उनके आवास पर पुलिस पहुंची और एक पुराने केस में कार्रवाई की। एक दिन पहले ही राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी के पन्नों के राज मीडिया के सामने खोले थे। उन्होंने आशंका व्यक्त की थी कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि, जब पुलिस उनके आवास पर पहुंची उस समय राजेंद्र गुढ़ा मौजूद नंही थे।

बताया जा रहा है कि जोधपुर पुलिस बुधवार रात राजेंद्र गुढ़ा के घर पहुंची थी। लेकिन वे मौके पर उपस्थित नहीं थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस केस के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी। लेकिन अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र गुढ़ा के खिलाफ हमारे थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। उसकी की जांच की जा रही है। वहीं इस संबंध में राजेंद्र गुढ़ा का कोई बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीतकर आये थे और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। राजेंद्र गुढ़ा को अशोक गहलोत का करीबी भी बताया जाता है। फिलहाल अशोक गहलोत से रिश्ते खराब होने के बाद वे राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। राजेंद्र गुढ़ा को गहलोत सरकार का संकटमोचन भी कहा जाता है। पिछले दिनों राजस्थान विधानसभा में यह कहकर राज्य सरकार की किरकिरी करा दी थी कि मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इसके बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खाश्त कर दिया गया था। जिसके बाद से राजेंद्र गुढ़ा  गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और लाल डायरी में राज्य सरकार के काले कारनामों को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी।
ये भी पढ़ें 

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, ज्ञानवापी मस्जिद का होगा सर्वे 

UP के शाहजहांपुर में RSS कार्यालय पर पथराव, इस वजह से हुआ बवाल…

मुंबई में भी कॉलेज में छात्राओं के बुर्का पहनने पर पाबंदी, जाने विवाद की असली वजह   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,061फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें