28 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
होमक्राईमनामाUP के शाहजहांपुर में RSS कार्यालय पर पथराव, इस वजह से हुआ बवाल...

UP के शाहजहांपुर में RSS कार्यालय पर पथराव, इस वजह से हुआ बवाल…

 आरएसएस कार्यालय की दीवार पर टॉयलेट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान दबंगों ने विद्यार्थी प्रचारक सहित कई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आरएसएस कार्यालय की दीवार पर टॉयलेट करने से मना करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान दबंगों ने विद्यार्थी प्रचारक सहित कई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इसके अलावा कार्यालय पर पत्थरबाजी भी की गई। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से और हिन्दू संगठनों के बीच गरमा गरम बहस भी हुई। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लंबे समय से इस संबंध में शिकायत की जा रही थी। लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा था, और न ही कोई कार्रवाई ही की थी। पुलिस ने पथराव करने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि बीती रात सदर बाजार थाना क्षेत्र के टाउन हाल स्थित आरएसएस कार्यालय के दीवार पर दबंग किस्म का एक युवक टॉयलेट कर रहा था। जिस पर आरएसएस कार्यकर्ता ने युवक को ऐसा नहीं करने को कहा तो  वह भड़क गया और गाली गलौच  मारपीट करने लगा। विवाद बढ़ने पर कई और युवक आ गए और आरएसएस कार्यालय पर पत्थर फेंके और तोड़फोड़ की। वही इन युवकों ने विद्यार्थी प्रचारक से मारपीट भी की।

बताया जाता है कि इस घटना की सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू करना चाहा तो वहां मौजूदगी में शरारती युवकों ने आरएसएस कार्यकर्ताओं से अभद्रता की। जिस पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए और दोनों ओर से जमकर बवाल हुआ। इस दौरान हिन्दू संगठनों ने बवाल काटने वाले युवकों को भगाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। संघ कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दो लोगों  हिरासत में लिया गया है।

 

ये भी पढ़ें       

 

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, ज्ञानवापी मस्जिद का होगा सर्वे 

हरियाणा का सबसे पिछड़ा जिला है नूंह, जीविका के लिए करते हैं लूटपाट     

ममता बनर्जी ने सीएम खट्टर की तारीफ़ कर, उठाया सवाल, कही ये बात …  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,691फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें