31 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमराजनीतिलालू यादव के परिवार में फूट डालने की साजिश किसकी ?

लालू यादव के परिवार में फूट डालने की साजिश किसकी ?

राजद के अंदर यह घटनाक्रम केवल एक व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि नेतृत्व और उत्तराधिकार की लड़ाई के रूप में भी देखा जा रहा है।

Google News Follow

Related

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में उठे पारिवारिक भूचाल के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि लालू प्रसाद यादव के परिवार को तोड़ने के लिए कुछ लोग सुनियोजित षड्यंत्र रच रहे हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

सोमवार (26 मई) को मीडिया से बातचीत करते हुए नागमणि ने कहा,“हाल की घटना ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। तेजप्रताप का तलाक वाला मामला काफी दिनों से चल रहा है। वह युवा नेता हैं, कहीं न कहीं किसी से कनेक्शन होना स्वाभाविक है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। इसे अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर तेजस्वी यादव को राजनीतिक रूप से और ऊपर उठना है तो उन्हें परिवार और पार्टी के अनुभवी नेताओं का सहयोग लेना होगा। नागमणि ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा, “मुझे लगता है कि लालू परिवार में जानबूझकर फूट डालने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग अंदर ही अंदर षड्यंत्र कर रहे हैं, ताकि परिवार बिखर जाए।”

इससे पहले रविवार(25 मई) को लालू यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर तेजप्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्होंने लिखा, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है… अतः उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी।”

लालू ने यह कदम उस वायरल तस्वीर और वीडियो के बाद उठाया जिसमें तेजप्रताप यादव एक महिला के साथ नज़र आए थे। तेजप्रताप ने पहले पोस्ट में रिश्ते को स्वीकारा, फिर जब विवाद बढ़ा तो पोस्ट को हटा दिया। बाद में सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था।

इस घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। जहां एक ओर लालू यादव का यह कठोर फैसला परिवार में अनुशासन और नैतिकता की बात करता है, वहीं नागमणि जैसे वरिष्ठ नेताओं के बयान यह संकेत दे रहे हैं कि पारिवारिक टूटन की आड़ में राजनीतिक साजिशें भी काम कर रही हैं।

राजद के अंदर यह घटनाक्रम केवल एक व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि नेतृत्व और उत्तराधिकार की लड़ाई के रूप में भी देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि यह सिर्फ पारिवारिक निर्णय था या किसी गहरी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा।

यह भी पढ़ें:

Zepto कंपनी की बदनामी के लिए प्रतिस्पर्धियों की साजिश!

“पाकिस्तान में आतंकियों की संख्या दुनिया भर के आतंकियों से ज्यादा हो सकती है”

गयाना के उप-राष्ट्रपति से मिले शशि थरूर, पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश !

फिर पाकिस्तान की वैश्विक बेज्जती, “ऑपरेशन बुनियान” की जगह चीनी ड्रिल की तस्वीर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें