29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटलालू यादव ने बाबा साहेब का किया अपमान, देश से माफी मांगे:...

लालू यादव ने बाबा साहेब का किया अपमान, देश से माफी मांगे: शाइना एनसी का तीखा हमला

'बिहार की जनता देगी करारा जवाब', आस्था और राजनीति के मुद्दों पर भी दी प्रतिक्रिया

Google News Follow

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर एक तस्वीर को लेकर देशभर में राजनीतिक बवाल मच गया है। विवाद की जड़ है—संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर, जिसे कथित तौर पर लालू यादव के पैरों के पास रखा गया। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना की वरिष्ठ नेता शाइना एनसी ने इसे बाबा साहेब का खुला अपमान बताया है और देश से माफी मांगने की मांग की है।

शाइना एनसी ने कहा, “बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर को लालू यादव के पैरों के पास रखकर उनका अपमान किया गया है। इस पर लालू प्रसाद ने न तो कोई टिप्पणी की, न ही खेद जताया। यह चुप्पी खुद में अपराध है। बिहार की जनता आगामी चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।”

उन्होंने कहा कि यह विषय राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्र के सम्मान का है। “लालू यादव संविधान और बाबा साहेब के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन उनका यह व्यवहार बताता है कि उनका आदर केवल मंचों तक सीमित है।” उन्होंने स्पष्ट कहा कि “लालू यादव को पूरे देश से और बाबा साहेब को मानने वाले हर व्यक्ति से क्षमा मांगनी चाहिए।”

अहमदाबाद से गैटविक जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI171 के हादसे पर भी शाइना एनसी ने बयान दिया। उन्होंने बताया कि एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन किया गया है, जो मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) की समीक्षा करेगी। इस जांच का मकसद भविष्य की विमानन सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि यह समिति अन्य एजेंसियों की जांच में हस्तक्षेप नहीं करेगी।

हाल में शनि शिंगणापुर मंदिर से 114 मुस्लिम कर्मचारियों को हटाए जाने के मामले पर पूछे जाने पर शाइना एनसी ने कहा, “यह मुद्दा राजनीति का नहीं, आस्था का है। जैसे हाजी अली की दरगाह में हिंदू कर्मचारी नहीं होते, वैसे ही शनि मंदिर में हिंदू श्रद्धालु उम्मीद करते हैं कि वहाँ पर हिंदू ही सेवा में हों।” उन्होंने स्पष्ट किया कि “मुस्लिम श्रद्धालु वहाँ प्रार्थना करने आ सकते हैं, लेकिन मंदिर प्रबंधन में कार्यरत रहना जरूरी नहीं।”

इस बयान के बाद बिहार की सियासत में नई हलचल देखने को मिल रही है। जहां एक ओर लालू यादव पर अंबेडकर के अपमान का आरोप लग रहा है, वहीं दूसरी ओर मंदिर-आस्था और विमानन सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजद की ओर से इस मुद्दे पर कोई औपचारिक सफाई अब तक नहीं दी गई है, लेकिन आने वाले दिनों में यह मामला और गरमाने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें:

पालघर की दिल दहला देने वाली घटना: नवजात की मौत के बाद पिता ने प्लास्टिक बैग में ढोया शव !

बाबासाहेब का अपमान: लालू यादव पर जदयू का तीखा हमला, दलित प्रेम को बताया ‘दिखावा’

ईरान के इजरायल की आवासीय इमारतों पर मिसाइल हमलें

कोविड-19: नए वैरिएंट के 24 घंटे में 269 नए मामले

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें