29 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमक्राईमनामालैंड फॉर जॉब मामला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव को बड़ी राहत,...

लैंड फॉर जॉब मामला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, मिली जमानत     

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जमानत दी है।

Google News Follow

Related

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव की फैमिली को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जमानत दी है। तीनों को 50 हजार के निजी मिचलके पर जमानत दी गई। अब इस मामले में सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान लालू परिवार का सदस्य उपस्थित था। इन तीनों सदस्यों के अलावा 17 आरोपी भी सुनवाई के दौरान अदालत में पेश हुए थे। सीबीआई की ओर से जो चार्जशीट दायर की गई है। उसमें बिहार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी नाम शामिल है। हालांकि इससे पहले जो चार्जशीट दायर की गई थी।उसमें लालू यादव, राबड़ी देवी और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती समेत अन्य के नाम थे। जो फिलहाल जमानत पर हैं।

गौरतलब है कि, जमीन के बदले नौकरी देने का यह मामला मनमोहन सिंह के कार्यकाल का है। उस समय यूपीए-दो में लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। उन पर आरोप है कि जमीन के बदले लोगों को अवैध तरीके से नौकरी दिलाई थी।  इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जबकि ईडी इस  मामले में धन शोधन के एंगल से जांच कर रही है। बताते चले कि इस मामले में लालू प्रसाद के करीबियों पर छापेमारी भी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें  

सिक्किम में बादल फटने से आई तबाही, सेना के 23 जवान लापता,रेस्क्यू जारी   

भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स के एक संस्करण में जीते सबसे ज्यादा मेडल    

राजस्थान हाई कोर्ट से CM अशोक गहलोत ने मांगी माफ़ी, जाने क्या है मामला?      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,120फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें