29 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमदेश दुनियालोकसभा चुनाव-2024: सुभासपा और निषाद पार्टी दो-दो सीट पर अड़े!

लोकसभा चुनाव-2024: सुभासपा और निषाद पार्टी दो-दो सीट पर अड़े!

सुभासपा और निषाद पार्टी को एक-एक सीट भाजपा की ओर से दी गयी है| उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल सुभासपा और निषाद पार्टी दो-दो सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है|

Google News Follow

Related

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जाहिर कर दी गयी है| वही उत्तर प्रदेश में 51 सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है|इसके साथ भाजपा एलायंस में भी सीटों का बंटवारा किया जा चुका है| वही सुभासपा और निषाद पार्टी को एक-एक सीट भाजपा की ओर से दी गयी है| उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल सुभासपा और निषाद पार्टी दो-दो सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है|

बता दें कि यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और सुभासपा और निषाद पार्टी की ओर से आगामी लोकसभा के लिए कम से कम दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन भाजपा की ओर से फिलहाल दोनों दलों को एक-एक सीट की कही गयी है। गाजीपुर लोकसभा सीट पर भाजपा, सुभासपा और निषाद पार्टी सीटों को लेकर अड़ी हुई हैं।

इस बार के लोकसभा को देखते हुए भाजपा ने उत्तर प्रदेश की पहली सूचि में 51 उम्मीदवारों की घोषणा की है| प्रदेश जारी पहली सूची में भाजपा ने पिछड़ा कार्ड खेला है| भाजपा ने अपनी पहली सूची में अनसूचीजातियों में पासी समाज को सबसे अधिक टिकट दिए हैं| वही सवर्णों में 10 ब्राह्मण, 7 ठाकुर, और पारसी समुदाय को भी साधने की कोशिश की गयी है| बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में हारे हुए 14 उम्मीदवारों में से 7 पर दांव खेला है| वही इनमें से 4 नए फेस को भी अवसर दिया गया है|

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री और भाजपा के 10 मंत्रियों सहित 44 मौजूदा सांसदों को फिर मैदान में उतारा गया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में यूपी से 15 मंत्री हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह की सीट गाजियाबाद और अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल की मिर्जापुर सीट पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। पहली लिस्ट जारी होने के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों के बीच सीटों को लेकर बातचीत हुई है।

यह भी पढ़ें-

यूपी: पीएम मोदी मुरादाबाद एयरपोर्ट का करेंगे लोकार्पण और नये हवाई अड्डों का उद्घाटन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,083फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें