29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियायूपी: पीएम मोदी मुरादाबाद एयरपोर्ट का करेंगे लोकार्पण और नये हवाई अड्डों का...

यूपी: पीएम मोदी मुरादाबाद एयरपोर्ट का करेंगे लोकार्पण और नये हवाई अड्डों का उद्घाटन!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 मार्च को मुरादाबाद एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे|यहां पहली उड़ान सेवा लखनऊ के लिए शुरू की जाएगी|इसके साथ ही कानपुर सहित अन्य जिलों के लिए भी एयरलाइंस सेवा का विस्तार किया जायेगा|  

Google News Follow

देश में उत्तर प्रदेश रोड कनेक्टिव के साथ ही साथ एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को लेकर भी तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है|इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 मार्च को मुरादाबाद एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे|यहां पहली उड़ान सेवा लखनऊ के लिए शुरू की जाएगी|इसके साथ ही कानपुर सहित अन्य जिलों के लिए भी एयरलाइंस सेवा का विस्तार किया जायेगा|  

आपको बता दें कि पीएम मोदी के लोकार्पण और उद्घाटन कार्यक्रम से पहले आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुरादाबाद में भी पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को लेकर व्यवस्था की गयी हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ एक समीक्षा बैठक की जाएगी है।

बात दें कि 10 मार्च 2024 को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम की रूपरेखा सभी से साझा की जाएगी। और 10 मार्च की सुबह 10:25 बजे मुरादाबाद से लखनऊ के लिए 19 सीटों वाला विमान उड़ान भरेगा। मालूम हो कि मूंढापांडे हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने का प्रदेश सरकार व एएआई के मध्य 2014 में हस्ताक्षर किया गया था।

गौरतलब है तमाम समस्याओं व बाधाओं को पार करते हुए वर्ष 2021 में फिर से एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया चली और 2023 में सारा कार्य पूरा हुआ।28.93 करोड़ रुपये की लागत से करीब 52 हेक्टेयर भूमि पर हवाई अड्डा बनाने की मंजूरी फरवरी 2014 में मिली थी। इसके बाद 2015 में निर्माण शुरू हुआ। निर्माण होते-होते चार साल लग गए। कभी बजट देरी से मिलना तो कभी राजकीय निर्माण निगम की लापरवाही के चलते काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। 

यह भी पढ़ें-

पड़ोसियों पर धौंस जमाते तो अरबों डॉलर की मदद नहीं दी जाती- एस जयशंकर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें