26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाLS 2024: अंतिम चरण के लिए आज थमेगा प्रचार; आठ राज्यों की...

LS 2024: अंतिम चरण के लिए आज थमेगा प्रचार; आठ राज्यों की 57 सीटों पर होगा मतदान!

Google News Follow

लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। सातवें और अंतिम चरण का मतदान एक जून होगा। इसके लिए सभी पार्टियों आज चुनाव प्रचार आज सायं को बंद हो जायेगा। बता दें कि सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो गए हैं। आज शाम अंतिम और सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के होशियारपुर में रैली को संबोधित करेंगे। रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसके बाद पीएम मोदी आज शाम को कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएंगे। वे यहां एक जून की शाम तक ध्यान करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रचार पर रोक लगने से पहले पंजाब में तीन रैलियां कर लेंगे। 

लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान के बाद अब एक जून को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।

1 जून को सातवें दौर का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने जानकारी दी थी कि सुबह सुबह 7.00 बजे से 1 जून 2024 को शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। यानी 1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी होंगे। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल का प्रसारण मतदान के पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

यह भी पढ़ें-

दिल्ली 52.30 डिग्री सेल्सियस; राजधानी में रिकॉर्ड तापमान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें