26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाLS 2024: दोपहर 1.00 बजे तक देश में 39.13 प्रतिशत मतदान हुआ! ...

LS 2024: दोपहर 1.00 बजे तक देश में 39.13 प्रतिशत मतदान हुआ!   

Google News Follow

देश के आठ राज्यों में लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। ईसी आयुक्त राजीव कुमार, अरविंद केजरीवाल सहित कई नामचीन लोगों ने मतदान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है।  

सुबह 11 बजे तक हुए मतदान प्रतिशत: उत्तर प्रदेश में 27. 06 प्रतिशत,  उड़ीसा में 21.30 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 23.11 प्रतिशत, झारखंड में 27.80 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 36.88 प्रतिशत, बिहार में 23.67 प्रतिशत, दिल्ली एनसीआर में 21.69 प्रतिशत और हरियाणा 22.09 प्रतिशत मतदान किया गया है| देश में सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में धर्मेन्‍द्र प्रधान, मेनका गांधी, बांसुरी स्वराज, राज बब्बर और कन्हैया कुमार जैेस नेता चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

दोपहर 1.00 बजे तक हुए मतदान: आठ राज्यों में छठे चरण का मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक देश में 39.13 फीसदी मतदान हुआ है, जिनमें उत्तर प्रदेश में 37.23 प्रतिशत, उड़ीसा में  35.69 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 35.22 प्रतिशत,  झारखंड में 42.54 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 54.80 प्रतिशत, बिहार में 36.48 प्रतिशत, दिल्ली एनसीआर में 34.37 प्रतिशत और हरियाणा में 36.48 प्रतिशत तक मतदान किया गया|

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पोलिंग एजेंटों को केशियारी में मतदान केंद्रों के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

झारखंड में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने आज लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाला। धोनी वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। दूसरी ओर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने मतदान किया। लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद नूपुर दिल्ली के एक मतदान केंद्र से निकलती दिखीं।

यह भी पढ़ें-

तूफान ‘रेमल’: 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं; भारी बारिश की चेतावनी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें