26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाLS 2024: पांचवें चरण में 1.00 बजे तक 36. 73 प्रतिशत मतदान...

LS 2024: पांचवें चरण में 1.00 बजे तक 36. 73 प्रतिशत मतदान हुआ!

Google News Follow

पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान चल रहा है। दोपहर 1 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। सबसे ज्यादा लद्दाख में 52.02 प्रतिशत और सबसे कम महाराष्ट्र में 27.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 35.31प्रतिशत , झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 40.38 प्रतिशत और लखनऊ पूर्व सीट पर 34.03 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। वही, उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में भाजपा कैंडिडेट्स और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

मुंबई में मतदान केंद्र के पास डमी EVM रखने के आरोप में पुलिस ने शिवसेना (UBT) के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गुलजार, सुभाष घई, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने अपना मतदान किया|

उत्तर प्रदेश में भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीएसपी सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में मतदान किया है। बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर मतदान होना बाकी है।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। महाराष्ट्र में मुंबई में जहां फिल्मी सितारे वोटिंग करने के बाद सभी से मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के बारामूला और लद्दाख लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार देश में दोपहर एक बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है।

दोपहर एक बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत: लोकसभा के पांचवें चरण में राज्यवार हुए मतदान प्रतिशत में उत्तर प्रदेश 39.55 प्रतिशत, ओडिशा 35.31 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर 34.79 प्रतिशत, झारखंड 41.89 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल 48.41 प्रतिशत, बिहार 34.62, महाराष्ट्र 27.78 और लद्दाख में  52.02 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है|

इसी तरह लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। ओडिशा, महाराष्ट्र सहित जम्मू कश्मीर के बारामूला और लद्दाख लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार देश में सुबह 11 बजे तक 23.66 प्रतिशत वोटिंग किया जा चुका है।

सुबह 11 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में इन सभी राज्यों में हुए मतदान प्रतिशत में उत्तर प्रदेश में 27.76 प्रतिशत, ओडिशा में 21.07 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 21.37 प्रतिशत , झारखंड में 26.18 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 32.70 प्रतिशत, बिहार में 21.11 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 15.93 और लद्दाख 27.87 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है|

यह भी पढ़ें-

Ibrahim Raisi के दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का अमेरिकी कनेक्शन? कितना सुरक्षित है बेल 212 हेलिकॉप्टर?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें