26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाLS 2024 : पूर्वांचल में पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस देश के...

LS 2024 : पूर्वांचल में पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस देश के विकास का मजाक बना रही है!

Google News Follow

देश लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण को लेकर तैयार हो गया है| इसको लेकर सभी पार्टियां एड़ी-छोटी का जोर लगाते दिखाई दे रहे है| पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है| इसी बीच प्रधानमंत्री का उत्तर प्रदेश में तूफानी दौरा किया जा रहा है|आजमगढ़, जौनपुर और प्रतापगढ़ में रैली और जनसभाएं की गयी| इस दौरान उनकी जनसभाओं में आपार भीड़ उमड़ती दिखाई दी| इस प्रधानमंत्री द्वारा सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की ये देश के विकास का मजाक बना रही है|

पीएम मोदी ने कहा भाजपा ने पक्का घर गरीबों को दिया तो कहा कि क्या होगा। वर्षों शासन करने के बावजूद देश के पचासी फीसदी घरों में नल से जल नहीं आता था। हमने 14 करोड़ गरीबों तक पीने का पानी पहुंचाया। कांग्रेस के लोग सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं। यह लोग कह रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद आर्टिकल 370 वापस कर देंगे। कांग्रेस ने वर्षों शासन करने के बाद अर्थव्यवस्था को ग्यारह नंबर पर ला दिया था। 2014 के बाद भाजपा की सरकार आने के बाद कड़ी मेहनत के बाद अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर लाया है।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी से भगाए गए हैं और अब रायबरेली से भी भगाए जाएंगे। देश चलाना सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं है। यह आपसे नहीं हो पाएगा। चार जून को बाद मोदी सरकार तो बनेगी ही बनेगी लेकिन और बहुत कुछ होने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकारी तीसरी बार सत्ता में आई तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। यह मोदी की गारंटी है। सपा और कांग्रेस के लोग न मेहनत के आदी हैं न ही नजीते लागे की इनमें सामर्थ्य है।

चार जून बाद लखनऊ या दिल्ली वाले शहजादे गर्मी की छुट्टी पर विदेश निकल जाएंगे खटाखट खटाखट। किसी ने बताया है कि टिकट बुक कराने के लिए भी बोल दिया है। उन्होंने कांग्रेस को पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करना चाहती है|यह लोग पिछड़ों का आरक्षण लेकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। कांग्रेस के शहजादे कह रहे हैं सबकी जांच कराएंगे। उन्होंने दलितों और पिछड़ों का आरक्षण भी शुरू कर दी है। ओबीसी से विश्वासघात करने वाली सपा इस पर चुप बैठी है।

सपा और कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति यहीं पर नहीं रुकी। यह लोग मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि वह सत्ता में आएंगे तो रामलला को फिर टेंट में भेज देंगे और राम मंदिर में ताला लगवा देंगे, लेकिन मोदी ऐसा नहीं होने देंगे। हमारे रहते ऐसा नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें-

‘वोट जिहाद’!, PM का कांग्रेस पर हमला!, उद्धव और शरद पवार की आलोचना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें