26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाLS 2024: 7वें चरण में 1 मई को 8 राज्यों की 57...

LS 2024: 7वें चरण में 1 मई को 8 राज्यों की 57 सीटों पर होगी वोटिंग! प्रत्याशियों में कई नामी चेहरे!

Google News Follow

लोकसभा चुनाव का छठा चरण संपन्न हो चुका है| सात चरणों में होने वाले इस चुनाव का सातवां और अंतिम चरण का चुनाव एक मई 2024 होगा| सातवें चरण और आखिरी चरण में 8 राज्यों के 57 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है। वही, पश्चिम बंगाल 9, बिहार 8, उड़ीसा 6, हिमाचल प्रदेश 4, झारखंड 3 और चंडीगढ़ एक संसदीय क्षेत्रों की सीटें आती हैं|

बता दें कि इन राज्यों से कुल 904 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना राणावत, टीएमसी प्रमुख के भतीजे व पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की भी सीटें आती हैं।

सातवें व अंतिम चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की वाराणसी संसदीय क्षेत्र की सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में जानी जाती है। पीएम मोदी तीसरी बार भाजपा के प्रत्याशी के रूप में यहां से नामांकन किया हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा भी अतहर जमाल लारी के रूप में अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारी है| अपना चेहरा बनाया है। देखा जाये तो इस सीट पर भाजपा, बसपा और कांग्रेस चुनाव मैदान है| सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी दमखम लगाती दिखाई दी| चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी मतदाताओं लुभाने में इन पार्टियों द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है|

यदि वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के वोटों पर गौर करें तो भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जबकि सपा और कांग्रेस की ओर क्रमशः शालिनी यादव और अजय राय ने ताल ठोकी थी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार रिकार्ड मतों से वाराणसी की संसदीय सीट से विजयी हुए थे| इस चुनाव में मोदी को 6,74,664 वोट मिले थे| वही सपा और कांग्रेस को क्रमशः 1,95,159 और 1,52,548 मिला था| वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 57.13 प्रति किया गया था|

यह भी पढ़ें-

​LS 2024: पीएम मोदी का​ बड़ा बयान​, छह महीने में आएगा बड़ा राजनीतिक भूकंप​!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें