32 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनियाMP विधानसभा चुनाव में उतरेंगे नौकरशाह!, इस्तीफा स्वीकार नहीं करने पर बवाल 

MP विधानसभा चुनाव में उतरेंगे नौकरशाह!, इस्तीफा स्वीकार नहीं करने पर बवाल 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए शहडोल संभाग के कमिश्नर आईएएस राजीव  शर्मा और छतरपुर जिले की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने इस्तीफा दे दिया है।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित किये जाने के बाद कई पूर्व अफसर भी चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं। इसमें मध्य प्रदेश का शहडोल और छतरपुर संभाग चर्चा में है। शहडोल संभाग के कमिश्नर आईएएस राजिव शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं छतरपुर जिले की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इन नौकरशाहों से द्वारा इस्तीफा देने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान ने मंजूर नहीं किया है। वहीं, शिवराज सरकार द्वारा इस्तीफा स्वीकार नहीं किये जाने पर निशा बांगरे ने आंदोलन कर रही है। बता दें कि निशा बांगरे ने तीन माह पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। उन्होंने अपना इस्तीफा चुनाव लड़ने की ही मंशा से दिया था। अब इस्तीफा स्वीकार कराने को लेकर उन्होंने बैतूल के आमला से पदयात्रा शुरू की थी।

यह दो दिन पहले राज्य की राजधानी भोपाल पहुंची थी। जहां उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया था। बांगरे ने भूख हड़ताल भी शुरू किया है। इसके साथ उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। जिसकी सुनवाई  गुरूवार को होगी। इसी तरह से राजीव शर्मा भी चुनाव लड़ना चाहते हैं ,लकिन अभी यह तय नहीं किया है कि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें 

इजरायल फिलिस्तीन युद्ध: मध्य पूर्व की सबसे बड़ी चुनौती

2024 चुनाव से पहले किसानों को बड़ा तोहफा देगी सरकार, क्या है प्लान?    

हरित व्यवसायों में निवेश: भविष्य की ओर एक स्मार्ट कदम  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें