31 C
Mumbai
Monday, March 16, 2026
होमराजनीतिMP में कहीं चली तलवार, तो कहीं गोली, कांग्रेस को वोट देते...

MP में कहीं चली तलवार, तो कहीं गोली, कांग्रेस को वोट देते वीडियो वायरल     

मुरैना और दिमनी विधान सभा सीट पर पथराव की घटना भीं सामने आई है। कटनी के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस को वोट देते वीडियो वायरल हो रहा है।

Google News Follow

Related

 मध्य प्रदेश में(MP) की कुल 320 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। खबर लिखे जाने तक दोपहर एक बजे तक  45 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। मुरैना और दिमनी विधान सभा सीट पर पथराव की घटना भीं सामने आई है। वहीं, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां अभी तक 19. 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हुआ था। पीएम मोदी ने जनता से मतदान में शामिल होने की अपील की है।
 बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के दिमनी विधानसभा सीट पर दो गुटों में हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए हैं। इस सीट सेकेंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमार लड़ रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने कहा  कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस संबंध में मुरैना के एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मतदाता को उपद्रवियों ने मतदान करने से रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि कुछ टीवी चैनलों पर दावा किया जा रहा है कि झड़प वाले  गांव मिर्धान में फायरिंग हुई है। यह बात पूरी तरह से निराधार है। न ही  इस घटना में किसी को गोली लगी है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि मिर्धान गांव में हुई झड़प के बीच दोनों गुट की ओर  से लाठी डंडे चले। जिसकी वजह से दो लोग घायल हो गए।

  महू में हिंसक घटना की खबरें आ रही है।यहां बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालांकि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भिंड में भी मेहगांव विधानसभा सीट प्रत्याशी बीजेपी उम्मीदवार पर भी हमला किया गया। बताया जा रहा है की  बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर उपद्रवियों ने पथराव किया। जिसमें वे घायल हो गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर उन्हें सुरक्षित निकाला गया।
वहीं, मध्य प्रदेश के कटनी के एक मतदान केंद्र पर मतदान की गोपनीयता भंग होती दिखाई दी।सोशल मीडिया पर यहां के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस को वोट देते वीडियो वायरल हो रहा है। यह वेदो मुड़वारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन को ईवीएम पर वोट  दिया जा रहा है। वहीं, नरेंद्र तोमर ने कहा है कि  मध्य प्रदेश की जनता केंद्र और राज्य सरकार से खुश है। और जनता इसी आधार पर मतदान कर रही है।
ये भी पढ़ें 

 

मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान हिंसा, उपद्रवियों ने काटा बवाल, पत्थरबाजी    

मोहम्मद शमी के “विकेट” पर कांग्रेस ने कर डाली राजनीति!      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,033फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें