27 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश: इंदौर से धार्मिक पर्यटन के लिए नवंबर में चलेगी भारत...

मध्य प्रदेश: इंदौर से धार्मिक पर्यटन के लिए नवंबर में चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन!

यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह एवं कटनी मुरवारा स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।

Google News Follow

Related

धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर से अगले महीने नवंबर में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलेगी। इस यात्रा के जरिए दो ज्योतिर्लिंगों सहित अन्य प्रमुख स्थानों की पर्यटक यात्रा कर सकेंगे।

बताया गया है कि मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 4 नवंबर को इंदौर शहर से पुरी, गंगासागर के साथ दो ज्योतिर्लिंग (बाबा वैद्यनाथ एवं काशी विश्वनाथ) यात्रा के लिए रवाना होगी।

यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह एवं कटनी मुरवारा स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।

11 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को महज 19,900 रुपए प्रति व्यक्ति (स्लीपर इकोनामी श्रेणी), 32,450 रुपए प्रति व्यक्ति (थर्ड एसी स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं 42,750 रुपए प्रति व्यक्ति (सेकंड एसी कम्फर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।

आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑनबोर्ड और ऑफबोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑनबोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।

देश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों को बेहतर यात्रा सेवा सुलभ कराने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा कई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इंदौर से पूर्व में भी देशव्यापी यात्रा की कई ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं। इसी क्रम में यह ट्रेन धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए नवंबर माह में जाएगी।

यह भी पढ़ें-

सी.पी. राधाकृष्णन ने सेशेल्स राष्ट्रपति से मुलाकात कर प्रवासी भारतीयों की सराहना की!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,131फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें