27.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश: चुनाव में ही कांग्रेस को पिछड़ों की याद आती है...

मध्य प्रदेश: चुनाव में ही कांग्रेस को पिछड़ों की याद आती है – मंत्री!

कांग्रेस ऐसा राजनीतिक दल है जिसके नेताओं ने न तो कभी संघर्ष किया है और न ही वे संघर्ष कर सकते है। इनको चुनाव के समय ही सभी वर्ग याद आने लगते है।

Google News Follow
कांग्रेस की पिछड़े वर्ग के नेताओं की होने वाली बैठक को लेकर मध्य प्रदेश पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस को चुनाव आने पर पिछड़ों, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की याद आती है।

कांग्रेस के पिछड़े वर्ग के नेताओं की बेंगलुरु में बैठक होने जा रही है। इस बैठक लेकर मंत्री पटेल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा है कि कांग्रेस पार्टी को चुनाव के समय ही ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की याद आती है, चाहे बात मध्य प्रदेश की हो या फिर बिहार की। कांग्रेस ऐसा राजनीतिक दल है जिसके नेताओं ने न तो कभी संघर्ष किया है और न ही वे संघर्ष कर सकते है। इनको चुनाव के समय ही सभी वर्ग याद आने लगते है।

उन्होंने कांग्रेस के नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में चुनाव हुए डेढ़ साल का वक्त गुजर गया है, कांग्रेस के नेता गांव में नजर ही नहीं आते है, अगर जाएंगे भी तो हाईवे पर बैठक कर आ जाते है। कांग्रेस तो डूबती हुई नाव है जिसमें कोई बैठने वाला भी नहीं है।

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों विदेश प्रवास पर है। इसको लेकर मंत्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के पदग्रहण के बाद से रोजगार और निवेश के प्रयास जारी है। इसी क्रम में रीजनल कॉन्क्लेव हुई और अब सीएम विदेश दौरे पर हैं। दुबई से टेक्सटाइल सहित कई क्षेत्रों में निवेश लाए जाने के सहित अन्य क्षेत्रों में प्रयास किए जा रहे।

राज्य में इन दिनों खाद की समस्या के आरोप लग रहे है। इस पर मंत्री पटेल ने माना कि राज्य में डीएपी की कुछ कमी है, मगर उसके विकल्प के तौर पर किसान उपयोग कर सकता है। जहां तक कांग्रेस के आरोपों का सवाल है तो वास्तव में कांग्रेस की राजनीति में किसान मुद्दा नहीं है। हर रोज खाद की मांग बढ़ रही है किसानों की समस्या के निदान के प्रयास हो रहे है।

मंत्री लखन पटेल ने शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष से आने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तरक्की कर रहा है। विकास का मामला हो या देश में अंतरिक्ष का मामला हो, सभी जगह देश तरक्की कर रहा है। शुभांशु ने अंतरिक्ष में जो रिसर्च की है, उसका लाभ भारत के लोगों तक पहुंचेगा। शुंभाशु ने अंतरिक्ष में जो प्रयोग किए हैं, उसका हम देशवासी स्वागत करते हैं।

यह भी पढ़ें-

आईएसएमए ने सरकार से इथेनॉल आयात पर प्रतिबंध जारी रखने का किया आग्रह! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें