27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश : जनजातीय जिले झाबुआ में जल्दी शुरू होगा मेडिकल कॉलेज!

मध्य प्रदेश : जनजातीय जिले झाबुआ में जल्दी शुरू होगा मेडिकल कॉलेज!

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा।

Google News Follow
मध्य प्रदेश के जनजातीय बहुल झाबुआ जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाने वाला है। राज्य के लगभग हर अंचल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के सरकारी प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में अलग-अलग हिस्सों में चिकित्सा महाविद्यालय शुरू किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा। इसका संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के रूप में किया जाएगा।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास पर मोहन यादव से भेंट की। डॉ. सिंघई ने बताया कि झाबुआ में आरंभ होने वाले मेडिकल कॉलेज का संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में होगा और जिला चिकित्सालय झाबुआ को इससे संबद्ध किया जाएगा।

मुख्यमंत्री यादव द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से संबंधित आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया जारी है।

राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, विदिशा, रतलाम, दतिया, खंडवा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, सतना, सिवनी, मंदसौर और नीमच में सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। वहीं 13 स्थानों पर निजी चिकित्सा महाविद्यालय हैं। भविष्य में और भी चिकित्सा महाविद्यालय शुरू किए जाने की संभावना है।

राज्य में आगामी समय में 17 और चिकित्सा महाविद्यालय खोले जाने वाले हैं। इनमें पांच सरकारी और 12 महाविद्यालय निजी क्षेत्र के होंगे। इन चिकित्सा महाविद्यालयों के शुरू होने से राज्य की चिकित्सा सुविधाओं में और सुधार आएगा।

इसके साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वालों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। राज्य में बीते दो दशकों में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। आगामी समय में राज्य के हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय होगा।
यह भी पढ़ें-

बॉलीवुड: चाचा देब मुखर्जी के निधन से टूटीं काजोल, बोलीं- ‘हर दिन खलेगी आपकी कमी’!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें