29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश: 'पीएम विश्वकर्मा योजना' ने बदली नीमच के प्रजापति की जिंदगी!

मध्य प्रदेश: ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ ने बदली नीमच के प्रजापति की जिंदगी!

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 50 हजार का लोन लिया था। इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ट्रेनिंग भी मिली थी, जिससे वह अपनी मिट्टी के बर्तन बनाने की मशीन और अन्य सामग्री खरीद पाए।

Google News Follow
देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से हर वर्ग के लोगों की जिंदगी संवर रही है। मध्य प्रदेश के नीमच के रहने वाले राजाराम प्रजापत ने इस योजना से मिले लाभ के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है।

कुम्हार राजाराम प्रजापत के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 50 हजार का लोन लिया था। इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ट्रेनिंग भी मिली थी, जिससे वह अपनी मिट्टी के बर्तन बनाने की मशीन और अन्य सामग्री खरीद पाए।

ग्वालटोली निवासी राजाराम प्रजापत ने बताया कि मिट्टी का काम उनकी पुश्तों से चला आ रहा है। इससे पहले उनके पिता और दादा भी यही काम करते आ रहे थे। इस योजना के माध्यम से मुझे 50 हजार रुपए का लोन मिला और उसके बाद मैंने इस धंधे को आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मिट्टी के बर्तन और खिलौने बनाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। मैं इस योजना से मिली मदद के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।

दरअसल, इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए इस योजना को शुरू किया गया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 17 दिसंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत बेरोजगार लोगों को ट्रेनिंग, लोन के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस योजना में सरकार द्वारा बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, दर्जी, नाई, मोची, मूर्तिकार, खिलौना निर्माता आदि के रोजगार से जुड़े हजारों लोगों को आर्थिक सहायता और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-

UP: रामनवमी पर प्रदेश भर में हाई अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें