28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमधर्म संस्कृतिमहाकुंभ मेला भगदड़: PM मोदी ने व्यक्त की संवेदना तो विरोधियों कुप्रबंधन...

महाकुंभ मेला भगदड़: PM मोदी ने व्यक्त की संवेदना तो विरोधियों कुप्रबंधन को लेकर साधा निशाना!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ महापर्व के दौरान संगम पर बुधवार रात 1 बजे भगदड़ की स्थिती उत्पन्न हुई। भक्तों में असंजस और भारी भीड़ ने प्रशासन व्यवस्था को नाकाम कर दिया। भगदड़ में 10 श्रद्धालुओं की मौत हुई तो कुछ घायल बताए जा रहें है। प्रशासन की ओर से स्थिती पर नियंत्रण पाते ही, घायलों को स्थानिक अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं इस भगदड़ की स्थिती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स अकाउंट से ट्वीट कर इसे बेहद दुःखद हादसा कहा है। उन्होंने लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।”

वहीं विपक्ष ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर योगी सरकार द्वारा कुप्रबंधन को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने “प्रबंधन और कुप्रबंधन से ज़्यादा आत्म-प्रचार पर ध्यान देने ” का आरोप लगाया है।  जबकि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से नैतिक ज़िम्मेदारी लेने और सभी पदों से इस्तीफ़ा देने का आह्वान किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्थिति के कुप्रबंधन के लिए “VIP कल्चर” को दोषी ठहराया और राज्य सरकार को “आज जैसी दुखद घटना को फिर से होने से रोकने के लिए व्यवस्था में सुधार करने” की सलाह दी है।

वहीं महापर्व के दौरान सभी विषयों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के साथ संपर्क में रहें है। यूपी के मुख्यमंत्री ने लोगों से ‘अफवाहों’ पर ध्यान न देने और संगम नोज पर डुबकी लगाने से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “प्रयागराज में आज करीब 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं के आने से लगातार दबाव बना हुआ है। अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश में कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल रात से मौनी अमावस्या का महूर्त शुरू होने के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। प्रधानमंत्री अब तक चार बार स्थिति का जायजा ले चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी लगातार स्थिति की रिपोर्ट ले रहे हैं। प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भीड़ अभी भी काफी है। विभिन्न अखाड़ों के संतों ने विनम्रतापूर्वक कहा है कि श्रद्धालु पहले पवित्र स्नान करें और भीड़ कम होने के बाद अखाड़े पवित्र स्नान के लिए आगे बढ़ेंगे। संगम नोज, नाग वासुकी मार्ग और संगम मार्ग पर काफी भीड़ है। मेरी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं, श्रद्धालुओं को सिर्फ संगम नोज की ओर जाने की जरूरत नहीं है। श्रद्धालुओं को अपने नजदीकी घाटों पर पवित्र स्नान करना चाहिए। हम घायल व्यक्तियों का उचित उपचार सुनिश्चित कर रहे हैं। रेलवे ने प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक वापस ले जाने के लिए विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था की है।”

यह भी पढ़ें:

ट्रम्प प्रशासन का फेडरल कर्मचारियों को ‘स्थगित इस्तीफा’ ऑफर, नौकरी छोडो और 8 माह का वेतन पाओ!

महाकुंभ मेले में भगदड़: प्रयागराज में दस लोगों की मौत, कई घायल

बांग्लादेशियों के अंकल सैम…

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर निर्देशों का अनुपालन करने की मांग की है, “महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं, माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।”

दरम्यान बसपा चीफ़ मायावती ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त किया है, “प्रयागराज में संगम स्थल पर महाकुंभ में मची भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं व घायलों की खबर अति-दुःखद व चिंताजनक है। ऐसे समय में पार्टी कामना करती है कि कुदरत पीड़ितों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें