27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाMahakumbh 2025: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति भी लगायेंगी कुंभ में आस्था...

Mahakumbh 2025: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति भी लगायेंगी कुंभ में आस्था की डुबकी!

प्रमुख स्नान तिथियों में 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), तीन फरवरी (बसंत पंचमी), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महाशिवरात्रि)।

Google News Follow

प्रयागराज महाकुंभ में देश -दुनिया से कई लोग पहुंच रहे हैं| बड़े-बड़े नेताओं के बाद अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने वाले हैं| उनके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आस्था के महासमागम में पहुंचेंगे| सभी कुंभ मेले में आने का शेड्यूल सामने आ गया है|

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 5 फरवरी को महाकुंभ में पहुंचेंगे| तो वहीं, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 1 फरवरी को कुंभ मेले में पहुंचेंगे| इसके अलावा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आगामी 10 फरवरी को महाकुंभ में पहुंचेंगी|साथ ही गृहमंत्री अमित शाह 27 जनवरी को त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचेंगे| गृहमंत्री के स्नान को लेकर शेड्यूल जारी किया जा चुका है|

इस दौरान केंद्रीय मंत्री के संगम स्नान, गंगा पूजन और अधिकारियों से बैठक का समय तय हो गया है| गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी के साथ सतर्कता बढ़ा दी है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को संगम में पवित्र डुबकी लगाने वाले हैं। 

इससे पहले मंगलवार को महाकुंभ मेले में श्रद्धालु जुटे, जबकि क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। खराब मौसम की स्थिति का तीर्थयात्रियों की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ा। आने वाले दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें चार प्रमुख शाही स्नान होंगे।अगली प्रमुख स्नान तिथियों में 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), तीन फरवरी (बसंत पंचमी), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महाशिवरात्रि)।

उत्तर प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार , महाकुंभ के 9वें दिन 1597 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। 20 जनवरी तक 88.1 मिलियन से अधिक लोग पहले ही गंगा, यमुना और रहस्यमयी सरस्वती के पवित्र संगम की धारा में डुबकी लगा चुके हैं।

बता दें कि प्रयागराज महाकुम्भ में बुधवार 22 जनवरी को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक होने वाली है| इस बैठक में योगी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है, जिसमें प्रदेश को कई सौगात देने वाली योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी| इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम की पावन धारा में डुबकी भी लगाएंगे| 

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 कुम्भ मेले में भी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई थी| तब मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु संतों ने भी संगम में स्नान किया था| 

यह भी पढ़ें-

भारत के पड़ोसी देश के हाथ लगा जैकपॉट, मिली 168 टन सोने की खदान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें