27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियामहाराष्ट्र: भैयाजी जोशी के बयान पर आव्हाड का पलटवार, कहा​, ​​'​मां​ की...

महाराष्ट्र: भैयाजी जोशी के बयान पर आव्हाड का पलटवार, कहा​, ​​’​मां​ की तरह सबको संभालती है’ मुंबई​!

भैयाजी जोशी ने एक कार्यक्रम में कहा था, "मुंबई की कोई एक विशेष भाषा नहीं है। इसलिए यहां आने वालों के लिए मराठी सीखना अनिवार्य नहीं है।"

Google News Follow
एनसीपी​ (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरएसएस नेता भैयाजी जोशी के मराठी भाषा को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।​ आव्हाड ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भैयाजी जोशी की टिप्पणी गलत है। उन्होंने कहा, “पहले ही आपने लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटा, अब भाषा के आधार पर भी विभाजन करना चाहते हैं।
​आव्हाड ने कहा कि हमारी मुंबई शांतिपूर्ण है, इसे भाषा के नाम पर मत बांटो। जो भी मुंबई आता है, यह शहर उसे अपना लेता है और आगे बढ़ाता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुंबई मां की तरह सबको संभालती है। जो भी यहां आता है, उसे कभी परायापन महसूस नहीं होता। यहां की मिट्टी जिसके सिर पर लग जाती है, वह सिर्फ आगे ही बढ़ता है। ऐसे शहर में भाषा को लेकर विवाद खड़ा करना सही नहीं है।”

आव्हाड ने अभिजात भाषा के दर्जे पर टिप्पणी करते हुए कहा, “एक तरफ भाषा को अभिजात का दर्जा दिया जाता है और दूसरी तरफ उसे अपमानित किया जाता है। क्या यह सही है?”

गौरतलब है कि भैयाजी जोशी ने एक कार्यक्रम में कहा था, “मुंबई की कोई एक विशेष भाषा नहीं है। इसलिए यहां आने वालों के लिए मराठी सीखना अनिवार्य नहीं है।”

वहीं, मंत्री नितेश राणे ने भैयाजी जोशी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने मराठी भाषा का अपमान नहीं किया। उन्होंने सिर्फ यह बताया कि मुंबई एक ऐसा शहर है जहां विभिन्न राज्यों के लोग रहते हैं और अपनी-अपनी भाषाएं बोलते हैं। पहले बयान को ठीक से समझना चाहिए, फिर उस पर कोई निष्कर्ष निकालना चाहिए।

​यह भी पढ़ें-

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की एडवाइजरी: होली के दिन जुमे की नमाज का समय एक घंटे बढ़ाने की अपील!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें