29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र: औरंगजेब पर आजमी के बयान से गरमाई राज्य की राजनीति!

महाराष्ट्र: औरंगजेब पर आजमी के बयान से गरमाई राज्य की राजनीति!

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने औरंगजेब पर दिए बयान को गलत बताते हुए उसकी निंदा की और उन्हें माफी मांगने को कहा।

Google News Follow

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के मुगल शासक औरंगजेब की सराहना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। महायुति सरकार ने उनके इस बयान का विरोध किया है। आजमी के इस बयान को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने गलत बताते हुए उसकी निंदा की और उन्हें माफी मांगने को कहा। शिंदे ने कहा कि औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक यातनाएं दी थीं, ऐसे व्यक्ति को ‘अच्छा’ कहना सबसे बड़ा पाप है।

बता दें की सपा नेता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि औरंगजेब एक न्यायप्रिय शासक था और उसके शासनकाल में ही भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा गया। उन्होंने कहा, “मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता। उस समय सत्ता संघर्ष था, यह धर्म या हिंदू-मुस्लिम विवाद नहीं था। औरंगजेब ने अपने शासन में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण कराया। लेकिन आज इतिहास को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।” यह पहली बार नहीं है जब अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की है, इससे पहले भी 2023 में उन्होंने ऐसा बयान दिया था।

इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम द्वारा मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर अबू आजमी ने समर्थन जताते हुए कहा कि यह एक अच्छा कदम है। उन्होंने कहा, “इससे बच्चों में अनुशासन आएगा और वे अनुचित सामग्री जैसे अभद्र चित्र, फिल्में, नृत्य और संगीत से दूर रहेंगे।”

वहीं, मथुरा में होली के दौरान मुस्लिमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर अबू आजमी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुसलमान वर्षों से रंग बनाने और पिचकारी बेचने का काम कर रहे हैं। हिंदू भाइयों की शादियों में सुहाग की सामग्री भी मुस्लिम कारीगर बनाते हैं। लेकिन 2014 के बाद से ऐसी योजनाएं लाई जा रही हैं, जो हिंदू-मुस्लिमों को अलग करने की कोशिश कर रही हैं। यह सामाजिक सौहार्द के लिए सही नहीं है।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक हिंदू संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होली के दौरान मुस्लिमों की भागीदारी पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि होली सनातन धर्म के प्रेम और सौहार्द का पर्व है, और मुस्लिमों को इस उत्सव से दूर रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

फरीदाबाद: आतंकी संबंध के संदेह में एक युवक गिरफ्तार, राम मंदिर था निशाने पर !

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें