32 C
Mumbai
Saturday, March 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र बजट: किसान के लिए 2 लाख रूपए तक की कर्जे माफ़

महाराष्ट्र बजट: किसान के लिए 2 लाख रूपए तक की कर्जे माफ़

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर योजना के तहत सरकार का फैसला

Google News Follow

Related

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (6 मार्च) को राज्य का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की कर्जमाफी को लेकर बड़ी घोषणा की। किसानों को 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी देने वाली योजना की घोषणा की गई है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कर्जमाफी योजना लागू करने का वादा किया गया था और उसी के अनुसार इस साल के बजट में इस योजना की घोषणा की गई है। राज्य के किसानों के लिए कर्जमाफी को लेकर एक समिति का गठन किया गया था। 30 सितंबर 2025 तक जिन किसानों का फसल ऋण बकाया है, उन्हें 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी देने वाली “पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना” की घोषणा की गई है।

इसके साथ ही जो किसान नियमित रूप से अपना कर्ज चुकाते हैं, उन्हें 50 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन लाभ भी दिया जाएगा, ऐसी घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “हमने राज्य के किसानों की कर्जमाफी करने का वादा किया था। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया था। राज्य में 30 सितंबर 2025 तक जिन पात्र किसानों का फसल ऋण बकाया है, उन्हें 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी दी जाएगी। इसके लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी कर्जमाफी योजना घोषित की गई है।”

कर्जमाफी और प्रोत्साहन लाभ देने के साथ-साथ राज्य की बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी समिति की सिफारिशों के आधार पर निर्णय लिए जाएंगे। सरकार का संकल्प है कि किसान बार-बार कर्ज के बोझ में न फंसे और उन्हें स्थायी रूप से कर्जमुक्त बनाया जा सके। इसके लिए समिति की सिफारिशों के आधार पर दीर्घकालीन उपाय भी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

“यह ईरान के अस्तित्व का युद्ध है”

फिनलैंड की फेजर के साथ रिलायंस कंस्यूमर प्रोडक्ट का समझौता, भारत में होगा प्रीमियम चॉकलेट का उत्पादन

दुबई मोबाइल फोन पर मिसाइल हमले की चेतावनी जारी

‘लाडली बहन योजना’ जारी रहेगी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,044फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें