29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमराजनीतिमंगलवार को होगा शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

मंगलवार को होगा शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

एनसीपी नेता अजीत पवार समेत विपक्ष ने शिंदे सरकार के इन दोनों मंत्रियों की कैबिनेट की कड़ी आलोचना की​|​​ उनका जवाब देते हुए, फडणवीस ने कहा, “अजीत पवार विपक्ष के नेता हैं। वे इसी तरह आलोचना करते रहेंगे। अजितदादा आसानी से भूल जाते हैं कि सरकार में पहले 32 दिनों में उनके पास केवल पांच मंत्री थे।

Google News Follow
राज्य में नये सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है| मंगलवार, सुबह 11.00 बजे से राजभवन में शिंदे और भाजपा के नये मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी| इसी के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा गठित मंत्रियों के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा| साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जिन विधायकों को कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है, उन्हें मुंबई आने की सूचना दे दी जाएगी|
​उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि नई सरकार के गठन को एक महीना बीत चुका है, लेकिन कैबिनेट का विस्तार नहीं किया गया है, इसलिए राज्य इस बात पर पूरा ध्यान दे रहा है कि कैबिनेट विस्तार कब होगा| इसी बात को लेकर विपक्ष भी दो मंत्रियों की सरकार की बार-बार आलोचना कर रहा है।
​
​मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र 10 से 17 अगस्त तक बुलाया जाएगा|मंत्रिमंडल विस्तार में एकनाथ शिंदे समूह में गुलाबराव पाटिल, दीपक केसरकर, दादा भुसे, अब्दुल सत्तार, शंभूराज देसाई, संजय शिरासथ, संदीपन भुमरे का नाम प्रमुखता में है| वही, भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल, जयकुमार रावल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, प्रवीण दरेकर, रवींद्र चव्हाण और नितेश राणे आदि के नामों की मंत्री होने की चर्चा हो रही है।​
​एनसीपी नेता अजीत पवार समेत विपक्ष ने शिंदे सरकार के इन दोनों मंत्रियों की कैबिनेट की कड़ी आलोचना की​|​​ उनका जवाब देते हुए, फडणवीस ने कहा, “अजीत पवार विपक्ष के नेता हैं। वे इसी तरह आलोचना करते रहेंगे। अजितदादा आसानी से भूल जाते हैं कि सरकार में पहले 32 दिनों में उनके पास केवल पांच मंत्री थे।
यह भी पढ़ें-

मौसम विभाग: मुंबई और कोंकण क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें