31.3 C
Mumbai
Tuesday, June 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र चुनाव: 6 घंटे के विवाद के बाद विनोद तावड़े और हितेंद्र...

महाराष्ट्र चुनाव: 6 घंटे के विवाद के बाद विनोद तावड़े और हितेंद्र ठाकुर एक ही कार में निकले!

इस मामले के बाद विनोद तावड़े और हिंतेंद्र ठाकुर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है|

Google News Follow

Related

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर बहुजन विकास अघाड़ी ने विरार में पैसे बांटने का गंभीर आरोप लगाया है| विरार के पूर्व मनवेलपाड़ा में विवंत होटल आये। तभी बाविआ के कुछ कार्यकर्ता होटल में आये| बविआ के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां पैसों का बंदरबांट हो रहा है| इस तरह छह घंटे ​के लंबे विवाद के बाद अब जानकारी सामने आई है कि विनोद तावड़े और हितेंद्र ठाकुर एक ही कार से रवाना हुए|

दोनों गुटों के बीच विवाद के बाद विनोद तावड़े और हितेंद्र ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की|हालांकि, चुनाव आयोग के पत्रकार से दोनों नेताओं के बीच बातचीत से सिरे से ख़ारिज किया|

करीब छह घंटे के इंतजार के बाद दोनों नेता एक ही कार में होटल से निकले हैं|खबर है कि विनोद तावड़े मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं|इस मामले के बाद विनोद तावड़े और हिंतेंद्र ठाकुर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है|

इस बीच, आचार संहिता के अनुसार, कोई भी उम्मीदवार इस के दौरान अपना निर्वाचन क्षेत्र छोड़कर किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के लिए नहीं जा सकता है। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं की जा सकेगी| मतदान शुरू होने से पहले 48 घंटे का मौन काल होता है|

यह भी पढ़ें-

Indian Coast Guard: पाक कब्जे से भारतीय तटरक्षक बल ने 7 मछुआरों को छुड़ाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,391फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें