29 C
Mumbai
Tuesday, April 7, 2026
होमराजनीतिMaharashtra: शुरू हुई मोदी के मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा

Maharashtra: शुरू हुई मोदी के मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा

Google News Follow

Related

मुंबई। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल महाराष्ट्र के मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार से शुरु हुई। भाजपा के तीन केंद्रीय मंत्री राज्य के अलग-अलग स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले। केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल ठाणे से तो केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड ने बीड के गोपीनाथ गड और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पवार ने पालघर से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की।
अपनी यात्रा की शुरुआत करते हुए केंद्रीय पंचायत राज्यमंत्री पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर विश्वास जताते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है, इसका उपयोग वे ठाणे जिले के विकास के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे केंद्रीय मंत्री पद मिलने से ठाणे जिले का वनवास खत्म हो गया है। इस दौरान यात्रा के संयोजक और विधायक संजय केलकर, ठाणे शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे, पूर्व सांसद किरीट सोमैया, संजीव नाईक आदि उपस्थित थे। जन आशीर्वाद यात्रा के पहले दिन ठाणे शहर, कलवा, मुंब्रा, डोंबिवली, कल्याण पूर्व आदि इलाकों में पहुंची। मंगलवार 17 अगस्त को यात्रा अलीबाग, रेवदंडा, पेण, पनवेल, उरण और नवी मुंबई इलाकों में पहुंचेगी।
केंद्रीय मंत्री भारती पवार की जन आशीर्वाद यात्रा पालघर से शुरु हुई। यात्रा की शुरुआत में उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को जानने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा शुरु की गई है। इस मौके पर विधानपरिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, अशोक ऊईके, मनीषा चौधरी तथा जिल्हाध्यक्ष नंदकुमार पाटिल आदि उपस्थित थे। यात्रा के दौरान पालघर, नाशिक, धुले, नंदूरबार जिले के 5 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 431 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
बीड के जिले के परली स्थित गोपीनाथ गड से केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड की जन आशीर्वाद यात्रा शुरु हुई। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सांसद प्रीतम मुंडे, अतुल सावे आदि उपस्थित थे। इस दौरान प्रीतम मुंडे को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरु कर दी तो पंकजा मुंडे कार्यकर्ताओं पर नाराज हो गईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्या मैंने ऐसा व्यवहार करना सिखाया है। मुंडे साहेब अमर रहे के नारे को रोका नहीं जा सकता, लेकिन क्या अंगार-भंगार नारेबाजी की जा रही है। यहां दूसरी पार्टी का कार्यक्रम शुरु है क्या? यह मुझे पसंद नहीं। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे 19 से जन आर्शिवाद यात्रा पर निकलेंगे। उनकी यह यात्रा 25 अगस्त तक चलेगी। राणे मुंबई से यात्रा की शुरुआत करते हुए वसई-विरार मनपा क्षेत्र, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग जिले में 650 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,245फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें