32 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमदेश दुनियामहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: उम्मीदवारों की घोषणा ; पंकजा मुंडे का नाम...

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: उम्मीदवारों की घोषणा ; पंकजा मुंडे का नाम सबसे पहले स्थान पर !

महाराष्ट्र के विधान परिषद के 11 सदस्य 27 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन 11 सीटों पर 12 जुलाई को वोटिंग होगी...

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र विधान परिषद में ग्यारह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के लिए पार्टियों की आपस में बातचीत शुरू है। इसी बीच कुछ पार्टियों ने होने उम्मीदवार घोषित भी कर दिए है। भाजपा ने भी विधान परिषद में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें सबसे पहले नाम मराठवाड़ा की नेता पंकजा मुंडे के नाम की घोषणा की गई| इसके बाद पंकजा मुंडे की लोकसभा चुनाव में हार के बाद 5 कार्यकर्ताओं ने आत्महत्या कर अपनी जान तक दे दी|

विरोधियों का कहना है की, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भाजपा अपना माली, धनगर, वंजारी समाज को अपने पक्ष में लाने में नाकाम रही। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के दरम्यान ओबीसी समाज को आरक्षण से वंचित नहीं रखा जाएगा| यह समझाने में भाजपा की कमजोरी ने लोकसभा में नुकसान करवाया है। इसीलिए भाजपा पंकजा मुंडे और अन्य दो ओबीसी नेताओं को विधान परिषद में भेज रही है।

दुसरी और भाजपा के नेताओं का कहना है की पार्टी के परिपेक्ष में पंकजा मुंडे का पुनर्वसन होना सबसे महत्वपूर्ण था, और कार्यकर्ताओँ ने भी बड़े स्तर पर इसकी मांग की थी। इस पुनर्वसन की अपेक्षा सभी स्तर से थी इसीलिए पार्टी ने उसे पूरा कर दिया।

भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवारों की सूचि इस प्रकार है : पंकजा मुंडे , योगेश टिळेकर, परिणय फुके, अमित गोरखे, सदाभाऊ खोत। इसी के साथ रामटेक के पूर्व सांसद कृपाल तुमाने और यवतमाल की पूर्व सांसद भावना गवली को शिवसेना शिंदे गुट ने विधान परिषद का टिकट देकर उनका पुनर्वसन किया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विधान परिषद के 11 सदस्य 27 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन 11 सीटों पर 12 जुलाई को वोटिंग होगी और उसी दिन मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। विधानसभा के सदस्यों की संख्या को देखते हुए भाजपा के 5 उम्मीदवार, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 2 उम्मीदवार, अजित पवार की एनसीपी के 2 उम्मीदवार और महाविकास अघाड़ी के 2 उम्मीदवार जीत सकते हैं।

यह भी पढ़े –

कनाडा के केलिगरी में खालिस्तानी आतंकवादियों के सम्मान कार्यक्रम, मेयर भी जुड़ा है इन कार्यक्रमों के साथ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,524फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें