28.7 C
Mumbai
Tuesday, May 19, 2026
होमराजनीतिमोहित कंबोज ने ट्वीट कर कहा, एनसीपी का एक बड़ा नेता जायेगा...

मोहित कंबोज ने ट्वीट कर कहा, एनसीपी का एक बड़ा नेता जायेगा जेल ?

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, "परमबीर सिंह द्वारा 2019 में बंद किए गए सिंचाई घोटाले की जांच एक बार फिर से शुरू की जानी चाहिए।" इस ट्वीट में कम्बोज ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग किया है​|​​

Google News Follow

Related

भाजपा नेता मोहित कम्बोज ने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा नेता जल्द ही जेल जाएगा|​भाजपा नेता के इस बयान से​ तो राज्य​ की राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है​ है। ​मानसून ​सत्र के पहले ही दिन मोहित काम्बोज के बयान पर एनसीपी विधायक अमोल मितकारी ने आलोचना करते हुए कहा है कि सभी जानते हैं कि वह किस समूह​ के हैं
 
एनसीपी नेता ​​​अमोल मितकारी ने ​पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा वे ​राज्य में किसानों के मुद्दे ​​पर​ बात करते नहीं दिख रहे हैं। ​ यही नहीं मितकारी ने कहा मोहित कम्बोज की भी जांच होनी चाहिए।

भाजपा नेता ​मोहित कंबोज ने मंगलवार को कुछ ट्वीट किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि एनसीपी का एक वरिष्ठ नेता जल्द ही नवाब मलिक और अनिल देशमुख से जेल में मुलाकात करेगा​|​​ इस ट्वीट को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

​एक अन्य ट्वीट में कम्बोज ने एक बार फिर से सिंचाई घोटाले की जांच की मांग की है​|​​अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “परमबीर सिंह द्वारा 2019 में बंद किए गए सिंचाई घोटाले की जांच एक बार फिर से शुरू की जानी चाहिए।” इस ट्वीट में कम्बोज ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग किया है​|​​

​यही​ उन्होंने यह भी कहा कि ​एनसीपी के बड़े नेता का ​पर्दाफाश करने के लिए एक ​प्रेस कॉन्फ्रेंस ​किया​ जायेगा|​ कंबोज ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि वह देश-विदेश में संबंधित नेता की संपत्ति, बेनामी कंपनियों, प्रेमियों के नाम पर संपत्ति​ और मंत्री के रूप में विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार, पारिवारिक आय और संपत्ति की सूची का खुलासा करेंगे।

यह भी पढ़ें-

एक महिला के स्वाभिमान से ज्यादा राजनीति महत्वपूर्ण नहीं है?-नितेश राणे 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,442फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें