32 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र राजनीति: उद्धव-राज ठाकरे गठबंधन जरूरी, तभी बचेगा महाराष्ट्र - रा​ऊ​त!

महाराष्ट्र राजनीति: उद्धव-राज ठाकरे गठबंधन जरूरी, तभी बचेगा महाराष्ट्र – रा​ऊ​त!

राऊत ने फड​न​वीस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर ठाकरे भाइयों की एकता न रही, तो मुंबई अदाणी-लोढ़ा के हाथों चली जाएगी।

Google News Follow

Related

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने रविवार को कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का साथ आना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों ठाकरे भाई एक हो जाते हैं, तो महाराष्ट्र को नई दिशा मिलेगी। साथ ही राऊत ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा की नीति है पहले मुंबई को लूटो, फिर उसे केंद्रशासित प्रदेश बनाओ, फिर विदर्भ को अलग राज्य बनाकर महाराष्ट्र की एकता को खत्म कर दो।
बता दें कि संजय राऊत ने यह बात शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम रोक-ठोक में लिखी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को महाराष्ट्र की एकता या मराठी अस्मिता से कोई मतलब नहीं है।

राऊत ने यह भी याद दिलाया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक समय नागपुर में विदर्भ मेरा अपना राज्य है, जैसे बैनर लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। राऊत ने कहा कि अगर उद्धव और राज ठाकरे की एकता बनी नहीं रही, तो मुंबई अडानी-लोढ़ा के हाथों चली जाएगी, और एक दिन वह महाराष्ट्र का हिस्सा भी नहीं रह जाएगी।
​ 
राऊत ने लिखा कि ठाकरे भाइयों का साथ आना मराठी जनता के लिए आशा की किरण है, लेकिन यह सिर्फ एक शुरुआत है। उन्होंने कहा, “अब तक दोनों दलों के बीच राजनीतिक गठबंधन की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह ज़रूरी है कि गठबंधन हो। तभी महाराष्ट्र को सही दिशा मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि जो लोग ये सोचते हैं कि ठाकरे दबाव में आ जाएंगे, वे मुगालते में हैं। राऊत ने यह भी कहा कि मराठी जनता को सबसे पहले मुंबई और ठाणे को बचाने की लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि आने वाले समय में यहां नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं।

गौरतलब है कि बीते पांच जुलाई को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे लगभग 20 साल बाद एक मंच पर नजर आए, जब राज्य सरकार ने कक्षा एक से हिंदी थोपने के दो सरकारी आदेश वापस लिए। इस मौके पर उद्धव ने कहा था कि हम साथ आए हैं और साथ ही रहेंगे, जिससे दोनों भाइयों की नज़दीकियों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

​ यह भी पढ़ें-

“‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ की झूठी बैसाखियों से सत्ता में लौटना चाहती है कांग्रेस”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें