31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र: डरी 'बुक माई शो' ने आर्टिस्ट्स सूचि से बाहर किये कामरा...

महाराष्ट्र: डरी ‘बुक माई शो’ ने आर्टिस्ट्स सूचि से बाहर किये कामरा के नाम!

शिवसेना नेता राहुल कनाल ने अपने पत्र में लिखा कॉमेडियन कामरा एक ऐसे व्यक्ति हैं, भारत के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और अन्य हस्तियों को अक्सर निशाना बनाते और उन्हें बदनाम करते आए हैं।

Google News Follow
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर की गई टिप्पणी को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें और बढ़ती दिख रही हैं। तीन समन और एफआईआर के बाद अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बुक माई शो ने उनसे जुड़ा सारा कॉन्टेंट हटा दिया है। बुक माई शो ने अपनी आधिकारिक साइट से कॉमेडियन के कॉन्टेंट हटाने के साथ ही आर्टिस्ट्स लिस्ट से भी उनका नाम हटा दिया है।

शिवसेना नेता राहुल कनाल ने तीन अप्रैल को कार्यक्रमों के लिए टिकट बुक कराने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बुक माई शो को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वे कुणाल कामरा को उनके आगे के शो के लिए टिकटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध न कराएं।

राहुल कनाल ने पत्र में लिखा, “मैं एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर बुक माई शो को यह पत्र लिख रहा हूं, ताकि आपका ध्यान ऑपरेशन से संबंधित महत्वपूर्ण सार्वजनिक हित के मामले की ओर ला सकूं। मेरे संज्ञान में आया है कि बुक माई शो पहले भी कुणाल कामरा को उनके शो के लिए टिकट बिक्री की सुविधा दे चुका है।

कॉमेडियन कामरा एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो आदतन गलत व्यवहार करते आए हैं। कामरा भारत के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और अन्य हस्तियों को अक्सर निशाना बनाते और उन्हें बदनाम करते आए हैं। ये काम निश्चित तौर पर एक आपराधिक साजिश का हिस्सा है, जो मनोरंजन या कॉमेडी के दायरे से बाहर का है।”

उन्होंने आगे लिखा, “कामरा ने स्क्रिप्टेड दुर्भावनापूर्ण बयानों के साथ कई बार नैतिक और कानूनी सीमाओं को पार किया है। ऐसी टिप्पणियों से न केवल आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, बल्कि सामाजिक सद्भाव को बाधित करने की आशंका भी बढ़ती है।

उनके प्रदर्शन के लिए एक मंच प्रदान करके बुक माई शो अनजाने में एक ऐसे व्यक्ति को मौका दे रहा है, जिसके काम से सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा है, खासकर मुंबई जैसे शहर में, जहां आपकी कंपनी का मुख्यालय है।”

कनाल ने आगे लिखा, “इन बातों को ध्यान में रखते हुए, मैं ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि बिग ट्री एंटरटेनमेंट और बुक माई शो अपने मंच पर कुणाल कामरा के शो को बुक या प्रचारित करने से बचें।

उनके कार्यक्रमों के लिए टिकट बिक्री की सुविधा जारी रखना उनके विभाजनकारी बयानबाजी का समर्थन माना जा सकता है, जिसका शहर में जनभावना और व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “मुझे विश्वास है कि अपने दर्शकों और समाज की भलाई के लिए प्रतिबद्ध एक जिम्मेदार संगठन के रूप में, बुक माई शो इस मामले पर गंभीरता से विचार करेगा और शांति और सद्भाव बनाए रखने के व्यापक हित में कार्य करेगा।”

यह भी पढ़ें-

चैत्र नवरात्र: कन्या पूजन से समृद्धि के द्वार, मंत्र जप से पूरी होगी मनोकामना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें