31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र: शिवसेना नेता ने की खुल्दाबाद का नाम बदलकर रत्नापुर की मांग!...

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता ने की खुल्दाबाद का नाम बदलकर रत्नापुर की मांग!  

यह कदम औरंगजेब के शासनकाल से पहले उस स्थान की ऐतिहासिक पहचान को बहाल करने के लिए उठाया गया है। 

Google News Follow
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने एक बार फिर औरंगजेब और उसके द्वारा भारत में किए गए नाम परिवर्तन को लेकर कहा कि औरंगजेब द्वारा किए गए आक्रमण और संस्कृति पर किए गए हमलों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शिरसाट ने कहा क‍ि खुल्दाबाद का नाम बदलकर उसे ‘रत्नापुर’ किया जाएगा, जो उस स्थान का पुराना नाम था। उनका कहना था कि यह कदम औरंगजेब के शासनकाल से पहले उस स्थान की ऐतिहासिक पहचान को बहाल करने के लिए उठाया गया है।

शिरसाट ने स्पष्ट किया कि खुल्दाबाद का नाम पहले रत्नापुर था, लेकिन औरंगजेब के समय में उसका नाम बदलकर खुल्दाबाद कर दिया गया था। अब वह इसे फिर से रत्नापुर के नाम से स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं।

संजय शिरसाट ने कहा कि औरंगजेब ने पूरे भारत में कई शहरों के नाम बदल दिए थे। उदाहरण के तौर पर, औरंगाबाद का नाम पहले छत्रपति संभाजी नगर रखा गया था, वहीं देवगिरी का नाम दौलताबाद और रत्नापुर का नाम खुल्दाबाद रखा गया था। शिरसाट का कहना था कि शिवसेना इस तरह के नामों को उनके असली नामों पर वापस लाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे औरंगज़ेब की कोई भी यादें अपने देश में नहीं चाहते, खासकर उस शख्स की, जिसने छत्रपति संभाजी महाराज की नृशंस हत्या की थी। शिरसाट ने कहा कि वे औरंगज़ेब की यादों को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं और उसका नाम या निशानी कहीं भी नहीं रहनी चाहिए।

संजय शिरसाट ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि विपक्ष को विज्ञान की बात करनी है तो वह करे, लेकिन औरंगज़ेब के बारे में कोई बात उठाने पर उनकी दिलचस्पी क्यों हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल वोट की राजनीति कर रहा है और शिवसेना इन मुद्दों पर कभी भी राजनीति नहीं करती।

शिरसाट ने यह भी कहा कि शिवसेना का उद्देश्य सही नामों को बहाल करना है, और वे उन गलतियों को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं जो औरंगज़ेब के शासन में हुईं।

इसके बाद शिरसाट ने विवादित कमीडियन कुणाल कामरा पर तंज कसते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने हमें जो तरीके बताए थे, हम उसी पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कामरा जैसे लोग बकवास करते हैं, लेकिन शिवसेना इनसे डरने वाली नहीं है। शिरसाट ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने गलत बातें की तो उसे कानूनी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कामरा को आने दो, हम उसका स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें-

झारखंड: सीएम सोरेन के नेतृत्व में स्पेन-स्वीडन जाएगी उच्चस्तरीय टीम!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें